फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंछें हों तो विंग कमांडर 'अभिनंदन' जैसी, पाकिस्तान से लौटते ही बन गया फैशन ट्रेंड

Sat, 02 Mar 2019 12:40 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abhinandan varthaman - फोटो : PTI
बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) पाकिस्तान में 60 घंटे बिताने के बाद वतन लौटे आए हैं। सोशल मीडिया पर हर किसी ने उनके स्वदेश लौटने का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर उनके वापस लौटने पर #WelcomeHomeAbhinandan ट्रेंड कर रहा है। इसी के साथ-साथ एक चीज और ट्रेंड कर रही है और वो है उनकी मूंछें, जिसपर न जाने कितने लोग फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
abhinandan
सोशल मीडिया यूजर्स उनकी मूंछों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मूंछें हो तो अभिनंदन जैसी वरना न ही हो... वहीं बहुत सारे लोगों का कहना है कि वह उनकी तरह मूंछें रखेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
abhinandan
फेसबुक और ट्विटर पर अभिनंदन की मूंछों की इस कदर चर्चा हो रही है कि जैसे उनकी मूंछें अगला फैशन ट्रेंड बनने वाली हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- पुराना डायलॉग हो गया कि मूछें हो तो नत्थूलाल जैसी। अब तो मेरा देश कह रहा है कि मूंछ हो तो #अभिनंदन जैसी #WelcomeHomeAbhinandan

4 of 5
Abhinandan Varthaman - फोटो : ANI
@SatishG55171709 ने लिखा- "अभिनंदन स्टाइल मूंछ" की क्रेज सातवें आसमान पर। मेंस पार्लर्स पर वैसी ही मूंछ के लिए युवकों में होड़ लगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा-भारत के शेर की सिर्फ मूंछ देखकर ही पाकिस्तान डर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhinandan
पाकिस्तानी कलाकार वीना मलिक ने अभिनंदन को लेकर कई सारे भड़काऊ ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने अभिनंदन की मूंछों का भी मजाक बनाया है। वीना ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बाकी सब छोड़ो। मैंने इससे पहले ऐसी मूंछें कभी नहीं देखी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें