How To Style Kurti In Different Style: कुर्ती भारतीय महिलाओं की सबसे पसंदीदा और आरामदायक कपड़ों में से एक है। यही वजह है कि महिलाएं दफ्तर से लेकर पार्टी और आउटफिट के दौरान भी कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। अब तो फिल्मों में भी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने भी कुर्ती को काफी अलग और स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। इसीलिए हर उम्र की महिलाओं के पास कुर्तियों का कलेक्शन होता ही है, पर अक्सर इसे एक ही तरह से पहनते-पहनते स्टाइल बोरिंग लगने लगता है।
ऐसे में अब समय है कि आप अपने पुराने कुर्ती लुक को अपडेट करें और उसे एक नए फ्यूजन या वेस्टर्न टच के साथ स्टाइल करें। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ स्टाइलिश, कंफर्टेबल और ट्रेंडी कुर्ती स्टाइलिंग टिप्स, जो हर महिला के वार्डरोब में नया चार्म ला सकते हैं। तो बस अब वक्त है पुराना अंदाज़ छोड़कर कुर्ती को नए फैशन सेंस के साथ पहनने का....