साड़ी पहनना बॉलीवुड की हसीनाओं की भी पहली पसंद बन गई है। ऐसे में खुद को स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाने के लिए सितारों से जमगमाती साड़ी का चुनाव करती हैं। जिसमे उनका लुक बोल्ड और देसी दोनों एक साथ नजर आता है। कटरीना कैफ से लेकर मलाइका अरोड़ा तक सितारों से जगमगाती साड़ी में ग्लैमर दिखा चुकी हैं। इन दिनों सिकुइन वर्क वाली साड़ी का काफी ज्यादा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिसे बॉलीवुड के साथ ही आम लड़कियां भी फॉलो कर रही हैं।