फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: मैक्सी ड्रेस पहनना है पसंद तो इन तरीकों से करें स्टाइल, मिलेगा हीरोइनों वाला लुक

Tue, 31 May 2022 12:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
fashion - फोटो : insatgram
गर्मियों के मौसम में मैक्सी ड्रेस काफी स्टाइलिश लगती हैं। लेकिन जब भी इसे पहनने की बारी आती है। तो इसका लुक उतना खास नहीं लगता। वैसे तो मैक्सी ड्रेस मार्केट में कई सारे डिजाइन और फैब्रिक में मिल जाती है। लेकिन बिना सही तरीके से स्टाइलिंग किए इसका लुक हीरोइनों जैसा नहीं दिखता। अगर आप भी मैक्सी ड्रेस को परफेक्ट तरीके से कैरी नहीं कर पातीं। तो इन सारी एक्सेसरीज के साथ मैच करें। फिर देखिए कैसे मैक्सी ड्रेस में स्टाइलिश लुक मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
मैक्सी ड्रेस को सिंपल लुक में पहनेंगी तो ये बोरिंग लुक देगा। इसे स्टाइलिश बनाने के लिए आप ईयरिंग्स से लेकर लेयरिंग तक का सहारा लें सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
fashion - फोटो : insatgram
पहनें डैंगलर्स
अगर आप मैक्सी ड्रेस को सही तरीके से मिक्स एंड मैच करना चाहती हैं। तो इसे डैंगल्स के साथ मैच करें। ड्रेस से मैच करते स्टोन लगे डैंगल्स पहन परफेक्ट लुक मिलेगा। वहीं अगर आप इसे कैजुअल्स के अलावा पहन रही हैं तो मैचिंग के पेंडेट के साथ मैच करें। साथ में ब्रेसलेट या फिर बैगल्स काफी खूबसूरत लुक देंगे। 

4 of 6
kriti sanon - फोटो : instagram
चोकर
अगर आप अपने लुक को दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए हटके लुक चाहती हैं। तो मैक्सी ड्रेस को चोकर के साथ मैच करें। या फिर सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ भी ये अच्छा लुक देगा। साथ में ढेर सारी बैंगल्स और कोहल आई मेकअप आपको खूबसूरत दिखाने में मदद करेगा और आपका पूरा लुक चेंज दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
अगर सिंपल सी आउटिंग के लिए भी आप चाहती हैं कि परफेक्ट दिखें। तो मैक्सी ड्रेस के साथ हूप्स ईयररिंग्स के साथ मैच करें। हालांकि हूप्स की डिजाइन और साइज चुनते समय अपने चेहरे के टाइप को जरूर ध्यान में रखें। हूप्स के मामले में आप वैराइटी की हूप्स को मैच करके पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
maxi dress - फोटो : istock
बेल्ट के साथ करें मैच
अगर आपके पास लांग मैक्सी ड्रेस है और इसे आप सही तरीके से कैरी नहीं कर पा रहीं हैं। तो किसी भी चौड़े या फिर पतले डिजाइन की बेल्ट के साथ मैच करें। ये आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ ही लांग ड्रेस को कंफर्टेबल भी बना देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें