फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी ट्रेंड: इस फेस्टिव सीजन कानों पर सजेगी चेन, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्टाइल से लें प्रेरणा

Thu, 17 Sep 2026 03:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kaan Chain Jewellery Trend: कान चेन की खासियत यह है कि इसे सिर्फ भारी पारंपरिक लहंगे या साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि हल्के फेस्टिव आउटफिट के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है। मोती, कुंदन, पोलकी, गोल्ड और एमरल्ड डिटेलिंग वाली कान चेन आपके पूरे लुक को बिना ज्यादा मेहनत के खास बना सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 7
कान चेन - फोटो : AI
How To Style Kaan Chain: त्योहारों का मौसम आते ही कपड़ों से लेकर मेकअप और ज्वेलरी तक हर चीज में कुछ नया आजमाने का मन करता है। इस बार अगर आप भी अपनी फेस्टिव लुक में ऐसा ट्विस्ट चाहती हैं, जो पारंपरिक होने के साथ-साथ मॉडर्न और रॉयल भी लगे, तो कान चेन आपके लिए परफेक्ट ज्वेलरी ट्रेंड हो सकती है। कान से बालों या ईयररिंग तक जुड़ने वाली यह नाजुक-सी चेन कभी शाही गहनों का हिस्सा हुआ करती थी, लेकिन अब इसे नए डिजाइन और स्टाइलिंग के साथ फैशन में दोबारा जगह मिल रही है।

कान चेन की खासियत यह है कि इसे सिर्फ भारी पारंपरिक लहंगे या साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि हल्के फेस्टिव आउटफिट के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है। मोती, कुंदन, पोलकी, गोल्ड और एमरल्ड डिटेलिंग वाली कान चेन आपके पूरे लुक को बिना ज्यादा मेहनत के खास बना सकती है।

बॉलीवुड और फैशन की दुनिया में भी इस पारंपरिक ज्वेलरी को नए अंदाज में देखा जा रहा है। सोनम कपूर से लेकर जेनेलिया देशमुख तक, सेलिब्रिटी स्टाइलिंग में कान चेन के अलग-अलग रूप नजर आए हैं। तो इस फेस्टिव सीजन अगर झुमके और ईयरकफ से कुछ अलग ट्राई करना है, तो कान चेन को अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कान चेन - फोटो : AI
मोती वाली कान चेन

पर्ल कान चेन काफी ज्यादा चलन में है। इस तरह की कान चेन साड़ी, सूट से लेकर लहंगे तक पर खूब पसंद की जाती है। सिल्क, बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ मोतियों की बारीक कान चेन बेहद खूबसूरत लगेगी। अगर साड़ी में गोल्डन बॉर्डर है, तो गोल्ड और पर्ल कॉम्बिनेशन चुनें। 
विज्ञापन

3 of 7
कान चेन - फोटो : AI
सूट के साथ कान चेन

लहंगे और साड़ियों पर ही नहीं, पारंपरिक सूट या अनारकली सूट के साथ भी कान चेन को स्टाइल कर सकते हैं। सोनम कपूर ने हैवी एथनिक सूट के साथ पर्ल कान चेन को पेयर किया है। उन्होंने दिल के शेप के हैवी इयररिंग्स के साथ कान चेन को टीमअप किया जो काफी खूबसूरत लग रहा है।

4 of 7
कान चेन - फोटो : AI
कुंदन या पोलकी कान चेन

फेस्टिव पार्टी या शादी के लिए कुंदन-पोलकी वाली कान चेन आपके लहंगे के लुक को रॉयल टच दे सकती है। इसे बड़े नेकलेस के बजाय हल्के हार के साथ पहनें, ताकि ज्वेलरी ओवरडू न लगे। आप कान चेन को बालों में सजाने वाले डिजाइन में ले सकती हैं, साथ ही कनौटी स्टाइल कान चेन को भी अपना सकती हैं।

अगर आप देसी और थोड़ा हटकर लुक चाहती हैं, तो बालों में परांदा लगाकर उसके साथ कान चेन स्टाइल कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन फेस्टिव फोटो के लिए भी शानदार रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
कान चेन - फोटो : AI
गोल्ड कान चेन

पूजा या त्योहार के दिन साड़ी के साथ सिंपल गोल्ड कान चेन एक खूबसूरत विकल्प है। खासकर लाल, हरे, मैरून और पीले रंग के पारंपरिक आउटफिट के साथ यह काफी सुंदर दिख सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
कान चेन - फोटो : AI

पेस्टल इयरिंग्स के साथ कान चेन

फेस्टिव सीजन या शादी सीजन के लिए इस तरह के कान चेन डिजाइन भी काफी खूबसूरत लगती हैं। बेहद खूबसूरत पारंपरिक कुंदन/पोल्की स्टाइल के झुमके में गुलाबी, हरे और सुनहरे रंगों के फूलों और मोतियों की बारीक सजावट की गई है। झुमके के ऊपरी हिस्से में फूलों की आकृति है और नीचे गोलाकार लटकन में रंगीन स्टोन जड़े हुए हैं। इसके साथ मल्टी लेयर चेन जुड़ी हैं, जो कान के पीछे से बालों तक जाती हैं और छोटे-छोटे मोतियों व फूलों की लटकनों से सजी हैं। पूरा सेट शाही, नाज़ुक और पारंपरिक भारतीय ब्राइडल ज्वेलरी जैसा लुक देता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कान चेन - फोटो : AI

क्रिस्टल कान चेन

आलिया भट्ट ने भी खूबसूरत लहंगे के साथ कान चेन को पेयर किया। यह एक खूबसूरत पारंपरिक गोल्ड-टोन्ड ईयररिंग है, जिसमें छोटे-छोटे हरे और सुनहरे रंग के स्टोन लगे हुए हैं। ईयररिंग के नीचे नाज़ुक लटकन के रूप में छोटे सफेद क्रिस्टल दिए गए हैं। इसके साथ जुड़ी हुई कई पतली, घुमावदार कान चेन कान के ऊपरी हिस्से से बालों की तरफ जाती हैं। चेन के नीचे क्रिस्टल की मोती डिजाइन की कई छोटी-छोटी लटकनें हैं, जो इसे झिलमिलाता हुआ और शाही लुक देती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें