फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right Way To Use Sunscreen: अगर सनस्क्रीन इस्तेमाल करने के बाद आता है पसीना तो करें ये काम

Wed, 21 Aug 2024 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि सनस्क्रीन लगाने के बाद उन्हें बहुत पसीना आता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
1 of 7
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
Right Way To Use Sunscreen : मौसम चाहे कोई सा भी हो उसमें त्वचा का ध्यान रखने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर सनस्क्रीन का इस्तेमाल न किया जाए तो सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को कई तरह का नुकसान पहुंचा सकती हैं। त्वचा की हानिकारक यूवी किरणों की वजह से त्वचा पर रैशेज, लालिमा और इसके अलावा भी कई परेशानियां हो सकती हैं।

इसी वजह से बारिश, सर्दी और गर्मी तीनों ही मौसम में स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि लोग शिकायत करते हैं कि सनस्क्रीन लगाने के बाद उन्हें बहुत पसीना आता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही यहां हम आपको सनस्क्रीन के इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
वाटर-बेस्ड सनस्क्रीन का उपयोग करें

अक्सर हम मौसम का ध्यान रखे बिना ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने लगते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर काफई पसीना आता है। ऐसे में हमेशा वाटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें। ये त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।  
विज्ञापन

3 of 7
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
 इस्तेमाल करें प्राइमर

 सनस्क्रीन लगाने से पहले मैटिफाइंग प्राइमर का उपयोग करें। यह त्वचा पर एक बेस बनाता है। ऐसे में जब आप प्राइमर इस्तेमाल करने के बाद सनस्क्रीन लगाएंगे तो पसीना भी कम आता है और सनस्क्रीन लंबे समय तक टिकी रहती है।

4 of 7
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
कम मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं

जरूरत से ज्यादा सनस्क्रीन लगाने से पसीना ज्यादा आ सकता है। थोड़ी मात्रा में लगाएं और जरूरत पड़ने पर दोबारा अप्लाई करें। आप इसे हर तीन घंटे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
सनस्क्रीन को सेट करे

सनस्क्रीन लगाने के बाद इसे सही से सेट करने के लिए हल्का फेस पाउडर या सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें। इससे त्वचा पर अतिरिक्त तेल नहीं बनता और पसीना कम आता है।
विज्ञापन

6 of 7
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
टिशू का इस्तेमाल करें

अगर सनस्क्रीन लगाने के बाद पसीना आता है, तो इसे टिश्यू पेपर या हल्के कपड़े से धीरे-धीरे थपथपाकर साफ करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
ध्यान दें सनस्क्रीन ब्रांड

अलग-अलग ब्रांड्स के सनस्क्रीन अलग-अलग तरह से काम करते हैं। ऐसे में अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सही सनस्क्रीन चुनें। ऑयली स्किन वालों के लिए मैट फिनिश या ऑयल-फ्री सनस्क्रीन बेहतर होती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें