How To Select Blouse According To Body Shape: आप चाहें कितनी भी महंगी साड़ी या लहंगा खरीद लें, लेकिन अगर उसका ब्लाउज खराब डिजाइन का या खराब फिटिंग का है तो आपके पूरे पैसे बर्बाद हैं। ध्यान रखें कि ब्लाउज किसी भी महिला के पूरे एथनिक लुक को परफेक्ट बना देता है।
ये कई अलग-अलग डिजाइनों के अलावा हर किसी की बॉडी शेप के हिसाब से भी आता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने शरीर के अनुसार ऐसा ब्लाउज चुनें जो आपके फिगर को खूबसूरती से उभार सके। सही ब्लाउज न सिर्फ आपके पहनावे को स्टाइलिश बनाता है, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता है। कई बार गलत कट या डिजाइन से ब्लाउज पहनने पर लुक बिगड़ सकता है, इसलिए अपने शरीर के अनुसार ब्लाउज का चुनाव करना जरूरी होता है।
चाहे आपकी बॉडी शेप एप्पल हो, पियर, सैंड ग्लास या स्ट्रॉन्ग शेप, हर शेप के लिए कुछ खास ब्लाउज डिजाइन्स होते हैं जो आपके फिगर को बेस्ट दिखाते हैं। आइए जानते हैं कि किस बॉडी शेप पर कौन सा ब्लाउज सबसे अच्छा लगता है।
विज्ञापन
2 of 6
एप्पल शेप
- फोटो : instagram
एप्पल शेप
अगर आपकी कमर थोड़ी भारी है और ऊपरी हिस्सा गोल है, तो ऐसे ब्लाउज चुनें जिनमें नेकलाइन डीप या व-नेक हो। स्लीव्ड ब्लाउज आपकी बांहों को कवर कर सकते हैं। प्लेन या सिंपल डिजाइन्स बेहतर होते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पियर शेप
- फोटो : instagram
पियर शेप
अगर आपके कूल्हे चौड़े हैं और ऊपर का हिस्सा पतला, तो शोल्डर पर डिटेल्ड या पफ स्लीव वाले ब्लाउज आपके लिए सही हैं। ये आपकी शोल्डर लाइन को वाइड दिखाकर संतुलन बनाते हैं।
4 of 6
रैक्टैंगल
- फोटो : instagram
रैक्टैंगल
अगर आपकी बॉडी स्ट्रेट है, तो फ्रिल्स, रफल्स या कटआउट ब्लाउज पहनें जो आपके कर्व्स को हाईलाइट करें। बैकलेस और ऑफशोल्डर ब्लाउज भी खूब जचेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
सैंड ग्लास शेप
- फोटो : instagram
सैंड ग्लास शेप
इस बॉडी टाइप वाली महिलाओं के कर्व्स काफी अलग होते हैं। ऐसे में आपके कर्व्स पर फिट बैठने वाले ब्लाउज सबसे अच्छे लगते हैं। आप फ्रंट स्लिट, सीक्विन वर्क या एम्ब्रॉइडरी वाले डिजाइन चुन सकती हैं।
जिन महिलाओं की बॉडी शेप ओवल है वो ऐसे ब्लाउज चुनें जो आपके ऊपर के हिस्से को स्लिम दिखाएं। हाई नेक और लंबी स्लीव वाली डिजाइन्स आपकी खूबसूरती को निखारती हैं।