फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Color Home Remedies: बिना डाई एक घंटे में सफेद बाल होंगे काले, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sat, 13 Dec 2025 01:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Baal Kale Kaise Karen: अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो उन्हें डाई करने के लिए केमिकल युक्त रंग का उपयोग न करें। बल्कि प्राकृतिक उपाय अपनाकर रसोई की इन चीजों से बालों के रंग को डार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सफेद बालों की समस्या - फोटो : Adobe Stock
Baal Kale Kaise Karen: बाल आपकी खूबसूरती का सबसे जरूरी हिस्सा है। बालों की सही देखभाल उन्हें शाइनी, लंबे और मजबूत बनाते हैं लेकिन अगर बाल अपनी रंगत खो दें तो क्या करें। बालों की केयर के लिए कितना भी नेचुरल तरीका उपयोग में लाएं लेकिन सफेद बालों को काला करने के लिए आपको केमिकल वाले हेयर कलर्स का उपयोग करना पड़ जाता है जो कि बालों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हेयर कलर हो या महंदी हो, दोनों ही बालों के लिए नुकसानदायक है। बार -बार इनका उपयोग करने से बाल रूखे, बेजान और कमजोर लगने लगते हैं। 

केमिकल डाई तुरंत बालों को काला करती है, लेकिन इसकी कीमत बाल चुकाते हैं। जबकी प्राकृतिक उपाय धीरे -धीरे चलते हैं पर भरोसेमंद हैं। इससे रंग और सेहत दोनों मिलती है। हालांकि कुछ प्राकृतिक उपायों को अपनाकर बालों को काला जरूर कर सकते हैं, वो भी इंस्टेंट। बिना साइड इफेक्ट और बिना पछतावे के सिर्फ एक घंटे में सफेद बालों को काला करने के लिए यहां आपको कुछ नेचुरल तरीके बताए जा रहे हैं। ये उपाय नैचुरल डार्कनिंग या कवरेज देते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
hair care - फोटो : Adobe stock
मेहंदी और काॅफी 

नेचुरल ब्लैक शाइन के लिए शुद्ध मेहंदी पाउडर, उबली स्टाॅन्ग काॅफी और नींबू का रस चाहिए। दो कप मेहंदी में काॅफी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला सकते हैं। हालांकि नींबू वैकल्पिक है। आपको सूट करता हो तो ही नींबू मिलाएं। फिर 30 मिनट के लिए सेट होने रख दें। अब बालों में अच्छी तरह से मेहंदी का पेस्ट लगाकर 40 मिनट सूखने दें। फिर सादे पानी से धो लें। मेहंदी बालों को कोट करती है और कॉफी डार्क टोन देती है। इससे रंग प्राकृतिक और चमकदार दिखता है। हालांकि ध्यान रखें कि मेहंदी का उपयोग ज्यादा न करें।
विज्ञापन

3 of 6
tea leaves - फोटो : Adobe stock
 ब्लैक टी और आंवला

इसे बनाने के लिए दो चम्मच काली चाय, एक चम्मच आंवला पाउडर और एक कप पानी की जरूर होती है। चायपत्ती को अच्छे से उबालकर ठंडा होने पर उसमें आंवला पाउडर मिलाएं। फिर 40-60 मिनट तक बालों पर लगाए रखें। बाद में सिर्फ पानी से बाल धो लें। इससे बालों का डार्क शेड आता है। जड़ों को पोषण मिलता है और समय के साथ ग्रे हेयर की रफ्तार धीमी होती है। 

4 of 6
coconut oil - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और करी पत्ता

पिग्मेंट सपोर्ट के लिए इस मास्क को बालों पर लगाएं। इसे बनाने के लिए आधा कप नारियल तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर पका लें, जब तक पत्तियां काली न हो जाएं। फिर इसे ठंडा होने पर छान लें। बालों में इस तेल से अच्छे से मसाज करें। घंटे भर बाद बाल धो लें। इससे बालों की ग्रोथ और शाइन बढ़ती है। मेलानिन जो बालों को उसका रंग देता है, वो मजबूत रहता है और लंबे समय तक इस्तेमाल से बालों का रंग गहरा होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Amla - फोटो : Instagram
आंवला और भृंगराज पेस्ट

बालों को आयुर्वेदिक तरीके से कलर करने और भविष्य में बाल सफेद होने से बचाने के लिए एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच भृंगराज पाउडर को दही में मिला लें। अगर आप दही नहीं लगा सकते हैं तो पानी में मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इसे जड़ों से लेकर बालों तक लगाएं। सूखने पर बाल धो लें। उम्र से पहले जिन लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं, उन्हें इससे लाभ मिलेगा। बालों का झड़ना कम होगा और वह मजबूत बनेंगे। साथ ही नैचुरल डार्क लुक मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलू के छिलके - फोटो : Freepik
आलू के छिलके का पानी

आलू के छिलके और दो कप पानी से क्विक डाई कर सकते हैं। सबसे पहले आलू के छिलके उबालें। फिर ठंडा करके छानें। इस जेल का उपयोग शेम्पू के बाद आखिरी रिंस की तरह इस्तेमाल करें। इससे सफेद बालों पर अस्थायी डार्क टोन आता है। ये केमिकल-फ्री विकल्प है और नियमित उपयोग से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें