फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: सिर्फ 2 रुपये में तैयार करें ये फेस पैक, मिलेगा इतना ग्लो कि चेहरा चांद सा चमकेगा!

Sun, 29 Mar 2026 09:34 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Face Pack In Just Two Rupees: अगर आप घर पर कम रुपये खर्च करके फेस पैक बनाना चाहती हैं तो कॉफी का फेस पैक एक अच्छा विकल्प है। आइए आपको इसके इस्तेमाल का तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सिर्फ 2 रुपये में तैयार करें ये फेस पैक - फोटो : Adobe stock
How To Make Face Pack In Just Two Rupees: अक्सर लोग अपनी स्किन के लिए महंगे ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन सच यही है कि घर पर थोड़े से प्राकृतिक और सस्ते सामग्री से भी यही निखार पाया जा सकता है। पर,  क्या आप जानते हैं कि महंगे पार्लर और ब्रांडेड फेसपैक पर पैसे खर्च किए बिना भी आप अपनी त्वचा को चमकदार, जवान और ताज़ा बना सकते हैं? 

जी हां, अब आपको महंगे पार्लर जाने या कई सौ रुपये वाले फेसपैक लेने की जरूरत नहीं है। केवल कुछ सामान्य सामग्री और 2 रुपए की लागत में आप अपनी त्वचा को वही चमक और मुलायम अनुभव दे सकते हैं। यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है, कोई केमिकल्स या महंगे इंग्रेडिएंट्स की जरूरत नहीं है। 

आज हम आपको ऐसे फेसपैक के बारे में बताएंगे, जिसे सिर्फ दो रुपए में बनाया जा सकता है और जो आपकी त्वचा को साफ, ग्लोइंग और जवान बनाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
सिर्फ 2 रुपये में तैयार करें ये फेस पैक - फोटो : Adobe stock
फेस पैक बनाने का सामान  
 
  • 1. कॉफी पाउडर – 1 चम्मच
  • 2.  एलोवेरा जेल – 1-2 चम्मच

 
विज्ञापन

3 of 6
सिर्फ 2 रुपये में तैयार करें ये फेस पैक - फोटो : Adobe stock
फेस पैक बनाने का तरीका
 
  • कॉफी फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में कॉफी पाउडर डालें।
  •  इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर गाढ़ा और स्मूद पेस्ट तैयार करें। 
  • यदि पेस्ट बहुत पतला लगे तो थोड़ा और कॉफी पाउडर डालकर इसे सेट करें।

 

4 of 6
सिर्फ 2 रुपये में तैयार करें ये फेस पैक - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल 
 
  • चेहरे पर लगाने से पहले उसे हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें, ताकि कोई धूल या मैल पेस्ट के असर को रोक न सके।
  •  तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और लगभग 15 से 20 मिनट तक रहने दें।
  •  इस दौरान चेहरे को आराम दें और पेस्ट को सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धोकर चेहरे को सुखाएं। 
  • ये प्रक्रिया डेड स्किन हटाने और स्किन को ताज़ा करने में मदद करती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सिर्फ 2 रुपये में तैयार करें ये फेस पैक - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
 
  • यह चेहरे की डेड स्किन हटाकर त्वचा को साफ करता है और उसे टोन तथा फर्म बनाता है, जिससे झुर्रियां कम दिखाई देती हैं। 
  • नियमित उपयोग से त्वचा में नेचुरल ग्लो और नमी आती है, जिससे यह मुलायम और चमकदार दिखती है। 
  • ये पिंपल्स और ब्लैकहेड्स को कम करने में भी मदद करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिर्फ 2 रुपये में तैयार करें ये फेस पैक - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल?

इसे सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। संवेदनशील त्वचा वालों को सलाह दी जाती है कि पेस्ट लगाने से पहले हाथ या गाल पर टेस्ट करें, ताकि कोई एलर्जी न हो। यदि आप चाहें तो कॉफी और एलोवेरा जेल के अलावा थोड़ी शहद मिलाकर इसकी मॉइश्चराइजिंग क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह, यह फेसपैक पूरी तरह से प्राकृतिक और किफायती तरीके से त्वचा की देखभाल करता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें