Chikankari Work: जब भी लखनऊ का नाम लोगों के जहन में आता है तो वहां का खाना और चिकनकारी वर्क का ख्याल सबसे पहले आता है। चिकनकारी वर्क इतना हल्का और आरामदायक होता है कि लोग उसे गर्मी के मौसम में ही पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।
एक समय था जब चिकनकारी वर्क के कपड़े कुछ लिमिटेड जगहों पर ही मिलते थे, लेकिन आज के समय में आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक चिकनकारी वर्क के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। इनका दाम भी काफी कम होता है।
ऐसे में लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि ये कहीं वो नकली चिकनकारी वर्क के झांसे में तो वो नहीं आ गए। कई बार तो दुकानदार ही आपको असली चिकनकारी के नाम पर मशीन की कढ़ाई वाला कपड़ा पकड़ा ठग भी सकते हैं। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको असली चिकनकारी वर्क पहचानने के 4 बेस्ट तरीके बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी नकली काम के झांसे में न पड़ें।