फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज 2026: हरतालिका तीज पर दिखना है सबसे खूबसूरत? मेहंदी से साड़ी तक ऐसे करें पूरा श्रृंगार

Fri, 11 Sep 2026 11:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hartalika teej 2026 look: हरतालिका तीज का फेस्टिव लुक तैयार करते समय किसी एक चीज को जरूरत से ज्यादा भारी बनाने की बजाय पूरे लुक में संतुलन रखना जरूरी है। अगर साड़ी हैवी है तो मेकअप और ज्वेलरी हल्की रखें। वहीं, सिंपल आउटफिट के साथ आकर्षक ज्वेलरी और मेकअप आपके लुक को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
हरतालिका तीज का पूरा लुक - फोटो : Ai
हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए सिर्फ व्रत और पूजा का अवसर नहीं, बल्कि सोलह श्रृंगार और पारंपरिक भारतीय संस्कृति को खूबसूरती से अपनाने का भी दिन है। इस खास मौके पर महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुट जाती हैं और अपने पारंपरिक लुक को खास बनाने के लिए साड़ी, मेहंदी, ज्वेलरी और मेकअप पर ध्यान देती हैं। हरे रंग की साड़ी हो, हाथों में गहरी रची मेहंदी या फिर मांग में सिंदूर—तीज का श्रृंगार भारतीय परंपरा की खूबसूरती को और निखार देता है।
 
हालांकि, एक परफेक्ट फेस्टिव लुक तैयार करने के लिए सिर्फ महंगी साड़ी या भारी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं है। सही रंगों का चुनाव, अपनी पसंद के अनुसार साड़ी या सूट, खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हल्का लेकिन ग्लोइंग मेकअप और पारंपरिक ज्वेलरी आपके पूरे लुक को आकर्षक बना सकती है। इस हरतालिका तीज पर अगर आप भी पूजा के साथ अपने फेस्टिव लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं मेहंदी से लेकर साड़ी और ज्वेलरी तक, हरतालिका तीज पर कैसे तैयार करें अपना कंप्लीट और खूबसूरत फेस्टिव लुक।
 
विज्ञापन

2 of 8
Saree - फोटो : instagram
साड़ी का चुनाव रखें खास
 
हरतालिका तीज के मौके पर पारंपरिक साड़ी पहनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हरे रंग की साड़ी इस त्योहार पर खास पसंद की जाती है, लेकिन आप लाल, पीले, गुलाबी, मेहरून या अन्य ब्राइट रंगों को भी चुन सकती हैं। सिल्क, बनारसी, जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी आपके लुक को अलग-अलग अंदाज दे सकती है।
 
अगर पूजा और व्रत के दौरान आपको लंबे समय तक साड़ी पहननी है, तो बहुत भारी साड़ी की जगह हल्की और आरामदायक साड़ी चुनना बेहतर रहेगा। इसके साथ कंट्रास्ट ब्लाउज आपके लुक को और आकर्षक बना सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
Mehndi Design - फोटो : instagram
मेहंदी से सजाएं हाथ
 
तीज का नाम आते ही सबसे पहले हाथों पर सजी मेहंदी की याद आती है। आप अपने हाथों पर पारंपरिक बेल डिजाइन, फूल-पत्तियों वाली मेहंदी या राजस्थानी डिजाइन बनवा सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी बेहद खूबसूरत लग सकती है।
 
मेहंदी का रंग गहरा दिखाने के लिए इसे पर्याप्त समय तक हाथों पर लगा रहने दें और जल्दबाजी में पानी से न धोएं। मेहंदी को पूरी तरह सूखने के बाद धीरे-धीरे हटाएं।

4 of 8
साड़ी के साथ ज्वेलरी - फोटो : AI
ज्वेलरी से दें रॉयल टच
 
फेस्टिव लुक में ज्वेलरी की अहम भूमिका होती है। हरतालिका तीज पर साड़ी के साथ पारंपरिक झुमके, चूड़ियां, मांग टीका, नथ या नेकलेस पहन सकती हैं। अगर आपकी साड़ी बहुत भारी है तो ज्वेलरी को हल्का रखें, वहीं सिंपल साड़ी के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी चुनी जा सकती है।
कुंदन, पोल्की, मंदिर ज्वेलरी या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी आपके फेस्टिव लुक को खूबसूरत बना सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
हरी चूड़ियों का सेट - फोटो : AI
चूड़ियां और बिंदी भूलें
 
तीज के श्रृंगार में चूड़ियां और बिंदी लुक को पूरा करने का काम करती हैं। अपनी साड़ी के रंग से मैचिंग चूड़ियां पहन सकती हैं। हरे और लाल रंग की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन पारंपरिक तीज लुक के लिए खास पसंद किया जाता है।
 
वहीं, माथे पर छोटी या बड़ी बिंदी आपके चेहरे की खूबसूरती को और निखार सकती है। गोल लाल बिंदी पारंपरिक साड़ी लुक के साथ हमेशा क्लासिक दिखाई देती है।
विज्ञापन

6 of 8
blush makeup - फोटो : Adobe stock
मेकअप रखें फेस्टिव लेकिन ओवर नहीं
 
हरतालिका तीज के लिए मेकअप करते समय अपनी त्वचा के अनुसार बेस चुनें। हैवी मेकअप की जगह फ्रेश और ग्लोइंग लुक ज्यादा बेहतर लग सकता है। हल्का फाउंडेशन या बेस, काजल, आईलाइनर, मस्कारा और ब्लश से फेस्टिव लुक तैयार किया जा सकता है।
लिपस्टिक में लाल, गुलाबी, मेहरून या अपनी आउटफिट के अनुसार रंग चुनें। अगर आंखों का मेकअप हैवी है, तो लिपस्टिक को थोड़ा सिंपल रखें।
विज्ञापन

7 of 8
त्योहारों के लिए एथनिक हेयरस्टाइल - फोटो : AI
हेयरस्टाइल को भी बनाएं आकर्षक
 
सिर्फ साड़ी और मेकअप ही नहीं, हेयरस्टाइल भी आपके पूरे लुक को बदल सकती है। लंबे बाल हैं तो गजरे के साथ जूड़ा बना सकती हैं। वहीं, खुले बालों में हल्के कर्ल्स भी फेस्टिव लुक के लिए अच्छे लगते हैं।
 
आप साड़ी और ज्वेलरी के अनुसार लो बन, ब्रेडेड बन या सिंपल चोटी का चुनाव भी कर सकती हैं। बालों में ताजे फूल लगाने से पारंपरिक लुक और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
विज्ञापन

8 of 8
आलता - फोटो : Ai
पैरों का श्रृंगार भी है जरूरी
 
तीज के पारंपरिक श्रृंगार में पैरों की खूबसूरती को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। साफ-सुथरे पैरों पर आलता लगाया जा सकता है। इसके साथ पायल और बिछिया पारंपरिक लुक को पूरा करती हैं।
 
अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो आरामदायक लेकिन स्टाइलिश फुटवियर चुनें, ताकि पूजा और त्योहार की भागदौड़ में परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें