फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Find Perfect Bindi: आप पर कैसी बिंदी लगेगी सबसे प्यारी ? चेहरे के आकार के हिसाब से करें चयन

Fri, 28 Feb 2025 12:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको ये समझ नहीं आता कि आप पर कैसी बिंदी अच्छी लगेगी तो ये लेख आपके लिए ही है। यहां हम आपको बताएंगे कि चेहरे के हिसाब से कैसी बिंदी का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आप पर कैसी बिंदी लगेगी सबसे प्यारी ? - फोटो : instagram
How To Find Perfect Bindi: भारतीय महिलाओं के लिए बिंदी सिर्फ एक श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को निखारने का भी एक जरिया भी है। बिंदी लगाने के बाद लुक पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसे में सही आकार और डिजाइन की बिंदी लगाने से आपके चेहरे की बनावट और लुक और भी आकर्षक लग सकता है। इसीलिए बिंदी का चयन हमेशा चेहरे के आकार के हिसाब से ही करना चाहिए।

बहुत सी महिलाएं इस बारे में नहीं जानती हैं कि कैसे चेहरे पर किस तरह की बिंदी अच्छी लगती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे किस तरह की बिंदी आपके चेहरे पर सबसे ज्यादा जचेगी। ताकि आप चेहरे के आकार के हिसाब से बिंदी का चयन करके अपने लुक को खूबसूरत बनाएं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
गोल है चेहरा तो कैसी बिंदी खरीदें - फोटो : सोशल मीडिया
गोल है चेहरा तो कैसी बिंदी खरीदें
 
  • गोल चेहरे वाली लड़कियों को हमेशा छोटी गोल बिंदी का चयन ही करना चाहिए।
  • यदि आप ज्यादा बड़ी और गोल बिंदी का चयन करेंगी तो आपका चेहरा मोटा दिखेगा।
  • ऐसे में या तो छोटी सी गोल बिंदी का इस्तेमाल करे, वरना फिर लंबी बिंदी ही लगाएं।
  • लंबे आकार वाली बिंदी आपके चेहरे को लंबा दिखाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
अंडाकार चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें - फोटो : instagram
अंडाकार चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें
 
  • यदि आपका चेहरा अंडाकार है तो ये काफी अच्छा है।
  • अंडाकार चेहरे पर हर तरह की बिंदी अच्छी लगती है।
  • आप छोटे से लेकर बड़ी या लंबी बिंदी तक अपने माथे पर लगा सकती हैं।
  • अगर सबसे अच्छी बिंदी की बात करें तो मीडियम साइज की गोल बिंदी अंडाकार आकार के चेहरे वाली महिलाओं पर सूट करती है।   

4 of 6
हार्ट शेप चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
हार्ट शेप चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें
 
  • यदि आपका चेहरा हार्ट शेप का है तो छोटी और हल्की डिजाइन वाली बिंदी का चयन करें।
  • बहुत बड़ी या चौड़ी बिंदी लगाने से माथा और ज्यादा चौड़ा दिख सकता है।
  • इसलिए हमेशा छोटी और सिंपल स्टोन वाली बिंदी इस चेहरा सुंदर लगता है।  
विज्ञापन

5 of 6
चौकोर चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें - फोटो : instagram
चौकोर चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें
 
  • यदि आपका चेहरा चौकोर है, तो आपको गोल या कर्वी शेप वाली बिंदी लगानी चाहिए।
  • ये आपके चेहरे के स्ट्रॉन्ग फीचर्स को बैलेंस करेगी और एक सॉफ्ट लुक देगी।
  • बहुत चौड़ी या लंबी बिंदी लगाने से चेहरा और ज्यादा चौड़ा दिख सकता है।
  • इसलिए बड़ी सी बिंदी से दूर ही रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डायमंड शेप चेहरे के लिए बिंदी खरीदें - फोटो : instagram
डायमंड शेप चेहरे के लिए बिंदी खरीदें
 
  • यदि आपका चेहरा डायमंड आकार का है तो आपको पतली, लंबी और हल्की डिजाइन वाली बिंदी ही खरीदनी चाहिए।
  • ऐसे चेहरे पर पतली और लंबी बिंदी ही जचती है।
  • ज्यादा चौड़ी और बहुत छोटी बिंदी से ऐसी महिलाओं को बचना चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें