फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dress for Interview: इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो लुक का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न पहनें ऐसे कपड़े

Mon, 01 Jul 2024 03:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहते हैं कि आपका इंटरव्यू पहली बार में ही क्लीयर हो जाए तो अपने आउटफिट का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : Istock
Dress for Interview: नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू क्लीयर करना बेहद जरूरी होता है। इंटरव्यू क्लीयर करने के लिए लोग काफी-काफी समय पहले से तैयारी करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार वो इसे पास नहीं करत पाते। बहुत से लोगों को ये समझ नहीं आता है कि उनका सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ। ऐसे में आपको बता दें कि इंटरव्यू के लिए पढ़ाई करने के साथ-साथ आपको अपने लुक पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

इंटरव्यू में अच्छा दिखना काफी जरूरी होता है। आपके पहनावे से ही सामने वाले पर आपका पहला इंप्रेशन पड़ता है, जिससे वो आपको जज करते हैं। हर इंटरव्यू में आपकी डिग्री और पढ़ाई के साथ-साथ आपकी पर्सनैलिटी को भी देखा जाता है।

बहुत से लोग तो इस बिना सोचे-समझे ऐसी फैशन मिस्टेक कर देते हैं, जिनकी वजह से उनका चयन नहीं हो पाता। अगर आप भी कहीं इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने लुक का ध्यान रखें। इंटरव्यू में कैसे कपड़े पहनने चाहिए, इस बात को समझने से आपकी बड़ी परेशानी हल हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik
फॉर्मल कपड़े पहने

पुरुषों को कोट-पैंट, अच्छी क्वालिटी की शर्ट और टाई इंटरव्यू के वक्त पहननी चाहिए। वहीं महिलाओं को भी फॉर्मल कपड़े ही पहनने चाहिए। अगर आप पैंट और शर्ट नहीं पहनना चाहती तो सूट भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : फ्रीपिक

कपड़े होने चाहिए साफ

आप जो भी कपड़े पहनें वो अच्छी तरह से साफ और अच्छे से प्रेस किए हुए होने चाहिए। दाग वाले और सिलवटों वाले कपड़े आपकी छवि को पहली बार में ही खराब कर सकते हैं। 

4 of 6
इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik

रंग का रखें ध्यान

इंटरव्यू के दौरान  गहरे रंग जैसे नेवी ब्लू, काला, ग्रे, या हल्का नीला, सादे और शालीन लगते हैं। आप इन्हीं रंगों का आउटफिट पहनें। अगर डार्क रंग नहीं पसंद तो एक दम लाइट शेड के कपड़ों का चयन भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : instagram-Arjun Kapoor

ऐसे कपड़ों से रहें दूर

इंटरव्यू के दौरान गलती से भी बहुत अधिक चमकदार रंग के कपड़े नहीं पहनें। ये देखने में काफी अजीब लगते हैं। रंगों का ध्यान रखने के साथ-साथ ये भी ध्यान रखें कि ज्यादा कैजुअल कपड़ों में इंटरव्यू देने न जाएं। जींस, टी-शर्ट, स्नीकर आदि न पहनें। बहुत टाइट या ओवर साइज कपड़ों से भी दूरी बनाकर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik

इन बातों का भी रखें ध्यान

इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपके बाल अच्छे से बने हों। पुरुष खासतौर अपनी दाढ़ी का ध्यान रखें कि आपकी दाढ़ी सही से कटी हो। इसके साथ ही नाखून साफ और अच्छे से कटे हुए हों। महिलाएं ध्यान रखें कि उनका मेकअप हल्का हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें