Dewy Makeup Look Kaise Paye: आजकल मेकअप की दुनिया में ड्यूई मेकअप का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर ग्लास स्किन और नैचुरल ग्लो वाले लुक ने हर किसी को आकर्षित किया है। खासकर गर्मियों के मौसम में, जब हैवी मेकअप करना मुश्किल हो जाता है, तब ड्यूई मेकअप एक फ्रेश और हल्का विकल्प बनकर सामने आता है।
ड्यूई मेकअप का मतलब है ऐसा लुक जिसमें त्वचा अंदर से चमकती हुई और हाइड्रेटेड दिखे। यह मैट मेकअप के बिल्कुल विपरीत होता है और स्किन को एक सॉफ्ट, ग्लोइंग फिनिश देता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह गर्मियों के लिए सही है?
गर्मी में पसीना, ऑयल और धूप का असर मेकअप को खराब कर सकता है। ऐसे में ड्यूई मेकअप को सही तरीके से करना बहुत जरूरी हो जाता है, वरना यह लुक जल्दी ही ऑयली और असहज लग सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ड्यूई मेकअप क्या होता है, इसे सही तरीके से कैसे किया जाए और गर्मियों में यह आपके लिए बेस्ट है या वर्स्ट।