फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं खरीद लेतीं नकली मेकअप प्रोडक्ट, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Fri, 29 May 2020 04:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए महिलाओं और लड़कियों को मेकअप करना पसंद होता है। यहां तक कि अपने फीचर्स को संवारने के लिए कुछ लड़के भी मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को खरीदते समय ये जानना जरूरी है कि कहीं आप नकली सामान तो नहीं घर ला रहे हैं। क्योंकि मेकअप के सामान सीधे आपकी त्वचा के संपर्क में आते हैं। यहीं नहीं आंखों के मेकअप प्रोडक्ट को देखभाल कर खरीदना बहुत ही जरूरी होता है। तो चलिए जानें किस तरह से करें मेकअप के असली और नकली होने की पहचान जिससे कि आपकी सुंदरता में केवल इजाफा हो ना कि नुकसान।
 
विज्ञापन

2 of 6
बाजार में मेकअप के उत्पादों की मांग के साथ ही उनके नकली सामान भी मिलने लगे हैं। जो त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहतीं तो जरूर जानिए कि कैसे मेकअप खरीदते समय असली और नकली की पहचान करें।


 
विज्ञापन

3 of 6
ब्रांडेड प्रोडक्ट की करें रिटेल शॉपिंग
अगर आप को मेकअप करना पसंद है तो इन सामान को हमेशा ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाएं। या फिर अगर आप बाजार से खरीदना चाहते हैं तो इसे किसी रिटेल की शॉप से खरीदें। ऐसा करने से आपके पास बिल की एक कॉपी होगी जो ये साबित करेगी कि आपने सामान किस जगह से खरीदा है।


 

4 of 6
- फोटो : Pixabay
डिस्काउंट का लालच
कई बार दुकानदार महंगे ब्रांड के सामान को डिस्काउंट पर बेचते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार वो मार्केटिंग ट्रिक्स में ऐसा करते हों। हो सकता हो को कि वो जो सामान डिस्काउंट पर दे रहे हों वो नकली हो। इसलिए डिस्काउंट में मेकअप का सामान खरीद रहे हैं तो इसकी अच्छे से जांच कर लें।


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
ब्रांड नेम और लेबल की जांच
अगर आप मेकअप की बहुत शौकीन है तो जाहिर सी बात है कि आपको अपने मेकअप प्रोडक्ट की पूरी जानकारी रहनी चाहिए। क्योंकि नकली सामान वैसे तो दिखने में हूबहू असली जैसे होते हैं लेकिन उनकी पैकेजिंग और लेबलिंग अंतर जरूर होता है। तो खरीदारी के समय इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : insatgram
ऑफिशियल वेबसाइट
अगर आप किसी एक ब्रांड के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना पसंद करती हैं तो आप उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकती हैं। कुछ कंपनियां तो अपने प्रोडक्ट ऑफिशियल वेबसाइट से बेचती भी हैं। तो आप यहीं से खरीदारी कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें