फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Curl Hair: बिना किसी मशीन के बालों को ऐसे करें कर्ल, ये हैं इसके आसान तरीके

Thu, 30 Jan 2025 03:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बिना किसी हीटिंग टूल से बालों को कर्ल करना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसके आसान तरीके बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बिना किसी मशीन के बालों को ऐसे करें कर्ल - फोटो : Adobe stock
How To Curl Hair: फैशन के इस दौर में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। इसके लिए खासतौर पर महिलाएं अपने मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक में बदलाव करती हैं। जिन महिलाओं के बाल घुंघराले होते हैं वो अपने बालों को स्ट्रेट करती हैं। वहीं जिन महिलाओं के बाल स्ट्रेट होते हैं वो उन्हें कर्ल करती हैं।

बालों में इस तरह का बदलाव करने के लिए हीटिंग टूल का इस्तेमाल किया जाता है, जो उन्हें काफी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में यहां हम आपको बिना मशीन के बालों को कर्ल करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे। इन तरीकों में किसी तरह की मशीन इस्तेमाल नहीं होती, जिस वजह से इनके डैमेज होने का खतरा भी नहीं रहता है। यदि आप भी बिना किसी मशीन के बालों को घुंघराला बनाना चाहते हैं तो इन ट्रिक्स को फॉलो करें। 
विज्ञापन

2 of 7
चोटी से करें कर्ल - फोटो : Adobe stock
चोटी से करें कर्ल

ये बालों का कर्ल करने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए रात को सोने से पहले हल्के गीले बालों को 2-4 मोटी चोटियों में बांध लें। सुबह बाल खोलें और हल्के हाथों से उंगलियों से सुलझाएं।  इससे नेचुरल वेवी और सॉफ्ट कर्लबनेंगे। बेहतर रिजल्ट के लिए चोटी बनाने से पहले बालों में थोड़ा सीरम या मूस लगा लें।  
विज्ञापन

3 of 7
प्लास्टिक टूल का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
प्लास्टिक टूल का इस्तेमाल करें

इसके लिए बालों को छोटे-छोटे भागों में बांट लें। हर हिस्से में प्लास्टिक टूल का इस्तेमाल करके बालों को रोल कर लें। कुछ घंटों के बाद खोलें और स्प्रे लगाकर सेट करें। ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल आप रात को नहीं कर सकते हैं, वरना सोने में परेशानी होगी। 

4 of 7
मोजे से कर्ल - फोटो : Adobe stock
 मोजे से कर्ल

 एक पुराने जुराब या टी-शर्ट के लंबे टुकड़े को रोल करके हेडबैंड जैसा बना लें। बालों को हल्का गीला करके इसमें लपेटकर पूरी रात के लिए छोड़ दें। सुबह खूबसूरत, बड़े-बड़े कर्ल मिलेंगे। यदि आपके बाल लंबे हैं तो ये एक अच्छा तरीका है।   
विज्ञापन

5 of 7
सिलिकॉन रोलर से कर्ल - फोटो : Adobe stock
सिलिकॉन रोलर से कर्ल

सिलिकॉन रोलर बाजार में काफी कम दाम में मिल जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए बालों को हल्का गीला करें और रोलर से बालों को फोल्ड कर लें। इसे 5-6 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह रोलर को खोलकर उंगलियों से सेट करें।  
विज्ञापन

6 of 7
स्ट्रॉ से टाइट कर्ल - फोटो : Adobe stock
 स्ट्रॉ से टाइट कर्ल

यदि आपको हैवी कर्ल्स चाहिए तो बालों के छोटे-छोटे हिस्से लें और उन्हें स्ट्रॉ के चारों ओर लपेटकर रबर बैंड से बांध दें। बांधने के 5-6 घंटे बाद बालों को खोलें और हल्के हाथों से सेट करें। पतली स्ट्रॉ से छोटे टाइट कर्ल और मोटी स्ट्रॉ से बड़े कर्ल बनेंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इन बातों का रखें ध्यान

कर्ल करने से पहले बालों को हल्का गीला करें, लेकिन ज्यादा गीले बाल न हों। कर्ल खोलने के बाद बालों को हेयर स्प्रे या हल्का एलोवेरा जेल  लगाकर सेट करें।  ताकि ये लंबे समय तक टिके रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें