Maang Tikka Selection Tips: अगर आप अपने चेहरे के हिसाब से मांगटीका खरीदेंगी तो आपका लुक ज्यादा खूबसूरत लगेगा। यहां हम उसी को लेकर आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अपने लिए मांगटीका का चयन कैसे करें ? सही तरीका जान लें...
- फोटो : Adobe stock
Maang Tikka Selection Tips: मांगटीका भारतीय परंपरा और फैशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये सिर्फ आभूषण नहीं है बल्कि शादी, त्योहार और विशेष अवसरों पर महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने वाली एक आकर्षक एक्सेसरी भी है। सही मांगटीका का चयन आपके चेहरे के अनुसार किया जाना चाहिए, ताकि ये आपके लुक को परफेक्ट बना सके।
बाजार में मांगटीका के कई प्रकार और डिजाइन उपलब्ध हैं। ये भले ही बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन आप कोई भी मांगटीका नहीं पहन सकती हैं। सही आकार और स्टाइल का चुनाव करने से आपका फेस और गले का एरिया खूबसूरती से उभरता है। चाहे आप पारंपरिक साड़ी पहन रही हों या आधुनिक आउटफिट, मांगटीका हर लुक को खूबसूरत बनाता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि चेहरे के कैसे आकार पर, किस तरह का मांगटीका कमाल का लगता है।
विज्ञापन
2 of 6
गोलाकार चेहरा
- फोटो : instagram
गोलाकार चेहरा
गोल फेस पर लंबा और पतला मांगटीका सबसे अच्छा लगता है। इसके साथ-साथ झूमर स्टाइल वाले मांगटीका से चेहरे को लंबा और स्लिम दिखाया जा सकता है। हल्के डिज़ाइन वाले मांगटीका को प्राथमिकता दें। बहुत ज्यादा बड़े मांगटीका से बचकर रहें।
विज्ञापन
3 of 6
अंडाकार चेहरा
- फोटो : instagram
अंडाकार चेहरा
जिन लोगों का अंडाकार चेहरा है तो ऐसे चेहरे वालों पर वैसे तो लगभग सभी प्रकार के मांगटीका पर सूट करता है। लेकिन अगर आपको परफेक्ट लुक चाहिए तो ध्यान रखें कि बोरला या सिंगल माथापट्टी वाला मांगटीका चेहरे पर सादगी और खूबसूरती दोनों बढ़ाता है।
4 of 6
चौकोर चेहरा
- फोटो : instagram
चौकोर चेहरा
मांगटीका खरीदते समय ध्यान रखें कि चौकोर फेस पर गोलाकार और सॉफ्ट डिजाइन वाले मांगटीका बेहतर लगते हैं। इसके साथ-साथ चौकोर चेहरे वाले लोगों पर शीशफूल जैसी स्टाइल से चेहरे की कठोर लाइन्स को संतुलित किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
लंबा चेहरा
- फोटो : instagram
लंबा चेहरा
लंबे चेहरे वाली महिलाओं के लिए चौड़ी माथापट्टी और लेयर्ड मांगटीका उपयुक्त रहते हैं। लेयर्ड मांगटीका की वजह से चेहरे का आकार संतुलित लगता है। इससे आपके चेहरे का आकार और भी डिफाइन लगता है।
जिन महिलाओं का चेहरा हार्टशेप है तो उन पर पारंपरिक मांगटीका और पासा स्टाइल बहुत अच्छे लगते हैं। ये स्टाइल माथे की चौड़ाई को संतुलित करते हैं और चेहरे पर आकर्षक लुक देते हैं। छोटे या हल्के डिज़ाइन वाले पासा से फेस पर सॉफ्टनेस आती है।