Face Shape Ke Hisab Se Chashma: धूप से आखों की सुरक्षा के साथ ही फैशन और स्टाइल के लिए सनग्लासेज एक अहम एक्सेसरीज है। लेकिन अक्सर लोग केवल ट्रेंड देखकर सनग्लास खरीद लेते हैं। बाद में उन्हें महसूस होता है कि वो सनग्लास तो उनके चेहरे पर उतने अच्छे लग ही नहीं रहे। इससे उनका लुक और पर्सनैलिटी दोनों खराब नजर आती है।
चश्मा खरीदते समय भी आपको ये ध्यान रखना होता है कि उसके फ्रेम आपके चेहरे पर जंच रहे हैं या नहीं। यहीं पर लोग गलती कर जाते हैं जब वह फेस शेप के अनुसार सही फ्रेम का चुनाव नहीं करते।
हर व्यक्ति का चेहरा अलग होता है। किसी का चेहरा ओवल होता है तो किसी का गोल, स्क्वायर, हार्ट शेप या डायमंड शेप का। हर फेस शेप पर एक जैसा फ्रेम अच्छा नहीं लगता। सही फ्रेम आपके चेहरे की विशेषताओं को उभारता है, संतुलन बनाता है और आपके पूरे लुक को अधिक आकर्षक बना देता है। वहीं गलत फ्रेम आपके चेहरे की बनावट को असंतुलित दिखा सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका चश्मा सिर्फ फैशनेबल नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी पर भी पूरी तरह सूट करे, तो सबसे पहले अपने चेहरे के आकार यानी फेस शेप की पहचान करें। उसके हिसाब से देखें कि आप पर कैसे सनग्लासेज या फ्रेम अच्छे लगेंगे।
आइए जानते हैं कि किस चेहरे पर कौन-सा सनग्लासेज सबसे ज्यादा स्टाइलिश और परफेक्ट दिखाई देता है।