फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप और ब्यूटी के बिजनेस में कितना पैसा कमाते है ब्यूटी एक्सपर्ट?

Sun, 12 Jul 2020 09:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आजकल टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 'ब्यूटी इंफ्लूएंसर्स' की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोग यूट्यूब पर रोजाना औसतन 10 लाख से ज्यादा ब्यूटी वीडियो देख रहे हैं। 'थक जाती हूं लेकिन अपने काम से प्यार है' 25 साल की केमी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक एचआर मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। वो सोमवार से शुक्रवार तक यानी पांच दिन दफ्तर जाती हैं और अपने बचे हुए वक्त में 'सॉफ्ट ग्लैम' यानी हल्का दिखने वाला मेकओवर करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
केमी को बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप मिली थी लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने मेकअप बुकिंग करने और ब्यूटी प्रोटक्ट बेचने में भी कामयाबी हासिल की। वो कहती हैं,"मैं चाहे कोई भी करियर क्यों न चुनूं, मैं हमेशा अपने आर्टिस्टिक और कॉस्मेटिक बिजनेस को बनाए रखने के लिए तैयार रही हूं। मैंने कभी ये नहीं सोचा कि मैं सिर्फ नौकरी करूं और बाकी चीजों के बारे में न सोचूं। मैं काम पर होती हूं और ये भी सोच रही होती हूं कि क्या मैंने इनवॉइस भेज दिया?"
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
जाहिर है, केमी की दिनचर्या काफी व्यस्त होती है। कई बार वो ऑफिस से सीधे होटल जाती हैं ताकि सुबह पांच बजे से दुल्हन का मेकअप शुरू कर सकें। इसके बाद वो लंदन में अपने मेकअप स्टूडियो में भी जाती हैं ताकि अन्य ग्राहकों की बुकिंग कर सकें। केमी कहती हैं, "कई बार मैं बेहद थक जाती हूं लेकिन मुझे अपने काम से प्यार है। मुझे ये काम करने में मजा आता है और बाकी चीजें करने के लिए जिंदगी बची हुई है। मुझे खुशी है कि मैं अपनी प्रतिभा का आर्थिक फायदा ले पा रही हूं।"
 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
25 साल की ओफीलिया जब 15 साल की थीं, तभी वो हॉन्ग कॉन्ग से ब्रिटेन आ गई थीं। उस समय उन्हें अपने माता-पिता को मनाने में बड़ी मुश्किल हुई थी क्योंकि वो मेकअप में अपना करियर बनाना चाहती थीं। ओफीलिया हंसते हुए कहती हैं,"मुझे हॉलोवीन बहुत पसंद था क्योंकि वही एक वक्त था जब मेरे माता-पिता मुझे मेकअप करने की छूट देते थे।"
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram
वो बताती हैं ,"हर किसी को मेकअप आर्टिस्ट की जरूरत नहीं होती इसलिए मेरे माता-पिता इसे सिर्फ एक पार्ट टाइम जॉब या शौक के तौर पर देखते थे। मगर मैं जल्दी ही ये साबित करने में सफल रही कि मैं अपनी प्रतिभा से पैसे कमा सकती हूं। इसके बाद उन्होंने मुझे मेरा सपना पूरा करने और इसे जीने की आजादी दी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर
फैशन की डिग्री लेने के साथ-साथ ओफीलिया अपने दोस्तों पर मेकअप के प्रयोग किया करती थीं। वो बताती हैं, "जैसे ही मैं यूनिवर्सिटी में गई, मैंने छात्रों का उनके कलेक्शन के लिए और खुद के लिए फोटोशूट करना शुरू कर दिया।" ओफीलिया ने ग्रेजुएशन के बाद एक जाने-माने ब्यूटी ब्रांड के साथ काम करना शुरू कर दिया। आज वो एक मेकअप आर्टिस्ट, डिजाइनर और मॉडल हैं। वो कहती हैं, "जब मैं छोटी थी तो मुझे लगता था कि मुझे सिर्फ एक ही काम करना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं होता।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें