फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedy For Dry Lips: होंठों के रूखेपन को दूर करने के लिए लिप बाम जरूरी नहीं, आजमाकर देख लें ये नुस्खे

Fri, 02 Jan 2026 03:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedy For Dry Lips: अगर आपके होंठ भी काफी ज्यादा रूखे रहते हैं तो लिप बाम छोड़िए, बल्कि ट्राई कीजिए हमारे बताए कुछ नुस्खे.... जो हैं कमाल के। 
विज्ञापन
1 of 6
होंठों के रूखेपन के दूर करने के लिए लिप बाम जरूरी नहीं - फोटो : अमर उजाला
Home Remedy For Dry Lips: सर्दी के मौसम में शरीर में पानी की कमी, ज्यादा धूप, ठंडी हवा की वजह से होंठ सबसे पहले ड्राई हो जाते हैं। इस दिक्कत से निजात पाने के लिए कई बार लोग दिन में बार-बार लिप बाम लगाते हैं, लेकिन कुछ लिप बाम होंठों को ठीक करने के बजाय और ज्यादा ड्राई बना देते हैं। 

अगर आपके होंठ बार-बार रूखे, फटे और बेजान हो जाते हैं और हर लिप बाम लगाने के बाद भी कोई खास असर नहीं दिखता, तो अब वक्त है कुछ घरेलू और असरदार नुस्खे अपनाने का। ये नुस्खे दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे हैं और लोग आज भी इनपर काफी भरोसा करते हैं।

इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही कमाल के देसी नुस्खे, जो आपके होंठों को बनाएंगे गुलाबी, मुलायम और हेल्दी...... वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।
विज्ञापन

2 of 6
शहद - फोटो : इंस्टाग्राम
  शहद

हर घर में शहद काफी आसानी से मिल जाता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद में नेचुरल मॉइस्चर होता है। इस्तेमाल के लिए इसे रात में सोने से पहले होंठों पर शहद लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। अगर रातभर लगाकर नहींं रखना चाहते तो फिर दो से तीन घंटे के बाद होंठों को धो लें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नारियल तेल - फोटो : freepik
नारियल तेल

नारियल तेल होंठों की ड्राईनेस को दूर कर उन्हें सॉफ्ट बनाता है। इसलिए लिप बाम की जगह हर दिन में 2–3 बार इसे अपने होंठों पर हल्का सा लगाएं। इसमें पाए जाने वाले तत्व होंठों को काफी फायदा पहुंचाते हैं।

 

4 of 6
चीनी और घी का स्क्रब - फोटो : Freepik.com
 चीनी और घी का स्क्रब

अगर आपके होंठों पर काफी ज्यादा पपड़ी जम रही है तो ये स्क्रब आपके काम का है। इसके इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच चीनी में कुछ बूंदें घी मिलाकर हल्के हाथ से होंठों पर स्क्रब करें। इससे डेड स्किन हटती है। बस ध्यान रखें कि इसकी चीनी एकदम से महीन होनी चाहिए, वरना ये आपके होंठों को डैमेज कर देगी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल हर भारतीय घर में बेहद ही आसानी से मिल जाएगा। ये त्वचा और बालों के साथ-साथ होंठों के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए एलोवेरा जेल को हर रोज होंठों पर लगाकर सोने जाएं। ये आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध की मलाई - फोटो : Adobe stock
दूध की मलाई

मलाई होंठों की रंगत सुधारने और रूखापन दूर करने में मदद करती है। इसलिए आप चाहें तो होंठों पर लगाने के लिए दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके लिए हर रात सोने से पहले ताजे दूध की मलाई को अपने होंठों पर अप्लाई करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें