फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: कपड़ों पर लगे रंगों को छुड़ाने में नहीं होगी परेशानी, नींबू और दही का करें यूं इस्तेमाल

Mon, 09 Mar 2020 12:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में रंगों से न खेले तो त्योहार का सही मजा नही आएगा। पर, बहुत बार रंगों की वजह से नए कपड़े खराब हो जाते हैं और उनको फेंकना पड़ जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर होली के त्योहार में किसी ने आपके मनपसंद कपड़े के ऊपर रंग फेंक दिया तो इन घरेलू नुस्खों से झट से छुड़ाया जा सकेगा। आगे की स्लाइड में जानें कैसे करें घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कपड़ों से रंगों को छुड़ाने के लिए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नेलपेंट रिमूवर से भी कपड़े पर लगे रंग के दाग को साफ किया जा सकता है। रंग कपड़े के जिस हिस्से पर लगा हुआ है वहां नेलपेंट रिमूवर लगाकर रगड़ें। इसके बाद दाग लगे कपड़े को धो डालें जिससे दाग साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
नींबू
इसके अलावा आप आप नींबू के रस के जरिए भी रंग के दाग को कपड़े से हटा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले कपड़े के दाग पर नींबू का रस डालें। इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर रख दें फिर साबून से साफ करें। रंग साफ हो जाएगा। 

4 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
बर्तन धोने वाले साबुन बर्तनों को साफ करने के अलावा कपड़ों से रंग छुड़ाने में भी कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा आप कपड़ों से रंग साफ करने के लिए डिशवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जिस तरह दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प होती है। वैसे ही दही हमारे कपड़ों पर लगे रंगों के दाग को छुड़ाने में भी सहायक हो सकती है। दरअसल, रंग लगे कपड़े दही में भिगोकर रख दें और कुछ समय बाद जहां पर रंग लगा है उसे हाथों से मलते रहिए। दो से तीन बार ऐसा करने से कपड़े पर से रंग निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
toothpaste
दांतों को साफ रखने वाला टूथपेस्ट कपड़ों पर लगे रंग को निकालने में मददगार होता है। कपड़े में जहां पर भी दाग लगा हो बस वहां पर टूथपेस्ट लगा दें और जब टूथपेस्ट सूख जाए तो कपड़े को साबुन से धो दें। जिससे रंग का दाग साफ हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें