अपने स्टाइल और फैशन से टीवी की दुनिया से बी टाउन सेलिब्रेटी में शामिल हुईं हिना खान बेहद खूबसूरत हैं। कान फिल्म फेस्टिवल तक में जलवे बिखेर चुकी हिना खान टीवी पर दूसरी कोमोलिका का किरदार निभा कर तारीफें बटोर चुकी हैं। हर बार की तरह एक बार फिर उनका स्टाइलिश लुक सुर्खियां बटोर रहा है। बिग बॉस 13 में हिना खान रेट्रो लुक में पहुंची।