फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मिलियन पोस्ट होने पर हिना खान ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें कि फैंस ने कमेंट बॉक्स में ला दी बाढ़

Fri, 05 Feb 2021 04:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हिना खान ने ये खास तस्वीरें 1 मिलियन पोस्ट पूरी होने पर डाली हैं - फोटो : instagram

हिना खान हमेशा से अपने फोटो शूट्स के कारण चर्चा में रहती हैं। देश में न जाने कितनी ही लड़कियों के लिए हिना खान आदर्श हैं। हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें डाल दी हैं कि फैंस ने एकबार फिर स्वीकार लिया है कि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक सिर्फ उनका ही जलवा है। हिना खान ने ये खास तस्वीरें 1 मिलियन पोस्ट पूरी होने पर डाली हैं। साथ ही हिना ने बहुत अच्छे कैप्शन भी डाले हैं, जिसमें कि साफ उनका आत्मविश्वास झलक रहा है। अगली स्लाइड्स से जानिए कैसा है हिना खान का ये नया लुक। 

 

विज्ञापन

2 of 4
हिना खान का नया अवतार - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेसअप
हिना ने फोटोशूट के लिए ब्लू आउटफिट का चयन किया है। जिसमें कि उन्होंने फर्र वाला वाइट टॉप पहना है और साथ ही एनिमल प्रिंट का एक जैकेट साथ में साइड में ले रखा है। हिना ने वाइड बेल्ट लगाया है, जो कि उनके ड्रेसअप को पूरा कर रहा है। यह ब्लू ड्रेस डेनिम का है। हिना ने अलग- अलग पोज में कई सारी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं ताकि उनकी ड्रेस अच्छे से दिख सके। 

 

विज्ञापन

3 of 4
बालों का खुला रखा हुआ है - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
चूंकि हिना ने अपने ड्रेसअप में बहुत सारी चीजों को कैरी किया है इसलिए उन्होंने अपने लुक को एकदम सिंपल रखा है। बेल्ट और बूट्स के अलावा उन्होंने उंगलियों में कई सारी अंगुठियां पहनी हैं। बालों का खुला रखा हुआ है। बालों के साथ ज्यादा कोई एक्सपेरिमेंट न करके उन्हें स्ट्रेट रखा हुआ है, जो कि उन पर खूब जंच रहे हैं। मेकअप भी बहुत ज्यादा डार्क नहीं है। लाइट पिंक शेड की नेलपेंट उन्हें आपने नाखूनों के लिए चुनी है।

विज्ञापन

4 of 4
इस लुक में लगभग 18 तस्वीरें शेयर की हैं - फोटो : instagram

हिना के लुक को इन लोगों ने किया है कंप्लीट
अपनी पोस्ट के साथ अच्छे- अच्छे कैप्शन डालने वाली हिना खान ने अपने इस परफेक्ट लुक के लिए हेयरस्टाइलिस्ट दृश्या, मेकअप के लिए मेकअप आर्टिस्ट तन्वी, स्टाइलिंग के लिए सांची विजयवर्गीया, फोटोग्राफी के लिए केदार फोटोग्राफी, स्टूडियो के लिए बोहिमियन आर्केड एवं अन्य सपोर्ट सिस्टम को भी धन्यवाद दिया है। हिना ने इस लुक में लगभग 18 तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि सारी हैं एक से बढ़कर एक हैं और फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें