फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Actress: हिना खान-मौनी रॉय तक, सोशल मीडिया पर अपने जबरदस्त स्टाइल सेंस से फैंस की चहेती हैं ये एक्ट्रेस

Wed, 20 Jul 2022 06:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मौनी रॉय, हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वैसे तो लगभग सारे ही सितारे मौजूद हैं। लेकिन कुछ सेलेब्स को फैंस कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं। खासतौर पर टीवी की ये हसीनाएं। जिनके स्टाइल के सब दीवाने रहते हैं। हिना खान, मौनी रॉय से लेकर निया शर्मा अक्सर ही अपने फैशनेबल लुक से फैंस को सरप्राईज करती रहती हैं। वहीं उनका स्टाइल सेंस भी हर किसी को पसंद आता है। देखें टीवी की उन एक्ट्रेस की लिस्ट जो अपने फैशनेबल अंदाज से फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
,hina khan - फोटो : instagram
हिना खान
इंस्टाग्राम पर अपने स्टाइलिश लुक से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने में हिना खान आगे हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। लहंगा पहने चाहे उनका एथिनिक लुक हो या फिर किसी वेस्टर्न ड्रेस में हिना पोज दे रही हैं। हर आउटफिट को वो इतने ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। कि हर किसी की निगाहें उन पर थम ही जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय
वैसे तो टीवी की ये दोनों ही एक्ट्रेस बड़े पर्दे का रुख कर चुकी हैं। लेकिन टीवी पर अब भी इनकी उपस्थिति दिख ही जाती है। मौनी रॉय अपने बोल्ड बिकिनी लुक से लेकर सिजलिंग साड़ी वाले लुक से फैंस की चहेती बनी रहती हैं। वहीं कैजुअल आउटिंग के लिए भी उनका खास अंदाज फैंस को देखने को मिलता है। 

4 of 8
shweta tiwari - फोटो : instagram
श्वेता तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बनाने के बाद अब फैशन के मामले में भी सुर्खियां बटोरती हैं। साड़ी हो या शार्ट्स हर बार श्वेता तिवारी अपने सिजलिंग लुक से फैंस को तारीफ करने पर मजबूर कर देती हैं। वहीं 41 की उम्र में भी श्वेता तिवारी का फैशन सेंस लाजवाब है। 
विज्ञापन

5 of 8
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे
टीवी पर अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस करने के बाद अंकिता लोखंडे अब स्टाइल डीवा के रूप में दिखती हैं। फिर वो चाहे उनका इंस्टाग्राम पोस्ट हो या फिर आउटिंग। हर बार फैंस अंकिता के लुक्स के दीवाने हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
आमना शरीफ - फोटो : Instagram
आमना शरीफ
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही ग्लैमरस लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बैकलेस ब्लाउज से लेकर शार्ट्स में आमना जबरदस्त स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
nia sharma - फोटो : instagram
निया शर्मा
टीवी एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। निया अक्सर ही इंस्टाग्राम पर बोल्ड एंड हॉट लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। लेकिन उनका एथिनिक लुक भी कमाल का खूबसूरत दिखता है। जिसमे उनका फैशनेबल अंदाज भी झलकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
shraddha arya - फोटो : instagram
श्रद्धा आर्या
छोटे पर्दे की बहू प्रीता अक्सर ही अपने देसी लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन बात जब रियल लाइफ स्टाइल की आती है तो बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक में ही नजर आती है। जिसकी तस्वीरें अक्सर ही वो इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें