फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफेक्ट फिगर दिखाने के बाद हिना खान बनीं दुल्हन, गुलाबी जोड़े में तैयार हो दिखाया 'स्वैग'

Sat, 11 Jul 2020 01:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कर अपनी परफेक्ट फिगर दिखाने के बाद अब वो दुल्हन बनकर छा गई हैं। दरअसल, पिछले दिनों हिना ने एक के बाद एक कई सारी वर्कआउट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। जिसके साथ वो कैप्शन में मोटिवेशनल कोट्स लिख फैंस को एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करते भी दिख रही थीं। साथ ही अपनी परफेक्ट फिगर भी फ्लांट कर रही थीं। लेकिन इस बार हिना खान दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी नजर आ रही हैं। जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hina khan - फोटो : instagram
दरअसल, हिना खान ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जिसमें वो गुलाबी और लाल रंग के शादी के जोड़े में तैयार नजर आ रही हैं। गोटा-पट्टी के इस राजस्थानी लहंगे में हिना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 




 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
गुलाबी रंग के लहंगे पर गोल्डन रंग के गोटा-पट्टी का वर्क किया गया है। वहीं बात करें चुनरी को तो राजस्थानी स्टाइल की ये चुनरी सिर पर डाले हिना तैयार हैं। इस लुक को हिना ने गोल्डन नेकपीस, झुमका, नथ और मांग टीका के साथ पूरा किया है। यहीं नहीं हिना चूड़ियों में कलीरे पहने भी नजर आ रही हैं।

4 of 5
हिना खान - फोटो : instagram
वहीं इस रेड एंड पिंक लहंगे में तैयार हिना ने साथ में ब्लैक शेड्स भी लगा रखे हैं। जिसमें उनका स्वैग साफ नजर आ रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : instagram
बता दें कि हिना खान का ये ब्राइडल फोटोशूट छह महीने पुराना है। दिसंबर महीने में हिना ने इस पिंक एंड रेड लहंगे में राजस्थानी ब्राइड बन कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। लेकिन इन तस्वीरों में हिना ने ब्लैक शेड्स नहीं लगाए थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें