Himanshi Khurana Birthday: पंजाब की ऐश्वर्या राय कही जाने वालीं पंजाब इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे तो वो पंजाब में काफी ज्यादा मशहूर थीं, लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने काफी नाम कमाया। बिग बॉस में आने के बाद उन्हें पूरे देश में अलग पहचान मिली।
अगर इनके करियर की बात करें तो महज 16 साल की उम्र से हिमांशी काम कर रहीं हैं। उन्होंने इतनी कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अभी तक वो कई पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं।
जिस तरह से लोगों को उनकी एक्टिंग और गाने पसंद आते हैं, ठीक उसी तरह से उनका लुक्स लोगों को काफी पसंद आता है। आज के लेख में हम आपको हिमांशी खुराना के कुछ क्लासी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उससे टिप्स लेकर उन्हीं की तरह जलवा बिखेर सकें।