फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी की खूबसूरती की गवाह हैं ये 5 तस्वीरें, ऐसे ही नहीं कहते उन्हें ड्रीम गर्ल

Tue, 16 Oct 2018 10:38 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hema malini
बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा हेमा मालिनी का 16 अक्तूबर को जन्मदिन है। अपने शानदार अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करनेवाली ड्रीम गर्ल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं।  तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको हेमा मालिनी की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिसमें उन्हें देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि ऐसे ही नहीं उन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
hema malini
हेमा मालिनी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। कई दशक तक सिनेमा पर राज करने वाली हेमा को डांस की कई विधाओं में महारत हासिल है।
विज्ञापन

3 of 5
hema malini
हेमा जब पांच साल की थी उनकी मां ने तभी उनके पैरों में घुंघरूं बांध दिए थे। उन्होंने ये किस्सा खुद शेयर किया था कि उस समय उनका मन अपनी सहेलियों के साथ खेलने का करता था, लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वह डांस करें। बाद में जब वह थोड़ी बड़ी हो गई तो उनकी दिलचस्पी खुद-ब-खुद डांस की तरफ बढ़ने लगी।

4 of 5
hema malini
ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा के बारे में आप यह बात शायद ही जानते होंगे कि जब वह 14 साल की थीं तो उन्हें एक फिल्म में उनके फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hema malini
कुछ समय पहले एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में हेमा मालिनी ने ये किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह 14 साल की थीं तो एक फिल्म के लिए उनका नाम आया, लेकिन फिल्म में उनके किरदार को लेकर जब उनकी डायरेक्टर से मीटिंग हुई तो तो उन्हें उनके फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया। हेमा मालिनी ने बताया कि डायरेक्टर उस रोल के लिए मोटी हीरोइन चाहता था और उस समय वह काफी पतली हुआ करती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें