फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेट स्टोरी 2' वाली सुरवीन चावला ने इतने ग्लैमरस अंदाज में पहनी साड़ी, तस्वीरें ही देखते रह गए लोग

Sat, 27 Feb 2021 04:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : इंस्टाग्राम
हेट स्टोरी 2 वाली सुरवीन चावला तो याद होंगी, अभी हाल ही सुरवीन ने फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत और फिट नजर आ रही हैं। दरअसल, एक बच्ची की मां बन चुकीं सुरवीन लाइम लाइट से काफी दूर हैं। हालांकि इंस्टाग्राम पर वो अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार साड़ी लुक में सुरवीन की तस्वीरें बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : इंस्टाग्राम
सुरवीन ने इस फोटोशूट के लिए डिजाइनर नीता लूला की डिजाइन की हुई सितारों से सजी साड़ी पहनी है। वहीं इस साड़ी को और भी ज्यादा ग्लैमरस लुक देने के लिए ब्रालेट डिजाइन ब्लाउज के साथ मैच किया गया है। जिसकी डीप स्वीटहार्ट कट नेकलाइन बोल्ड लुक दे रही है। वहीं सुरवीन ने इस सितारों वाली साड़ी के साथ मैचिंग का चोकर नेकपीस पहन रखा है। 
विज्ञापन

3 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : इंस्टाग्राम
जबकि बात करें मेकअप की तो सुरवीन हमेशा की तरह अपने खास नो आई मेकअप के साथ ड्यूई मेकअप मे नजर आईं। जिसके साथ पोकर स्ट्रेट हेयर मैच किया गया है। वहीं सुरवीन की ये स्टाइल भी काफी मशहूर स्टाइलिस्ट ने की है। 

4 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : instagram
बता दें कि सुरवीन ने फिल्मों के काम करने के साथ ही जल्द ही शादी कर ली थी। वही साल 2019 में उनकी एक बेटी भी हुई। लाइम लाइट से दूर सुरवीन एक बार फिर फैंस के दिलों में अपना जादू चलाना चाहती हैं। ऐसे में उनका ये लुक जरूर काम आएगा। वैसे बता दें कि बोल्ड लुक से फैंस के बीच लोकप्रिय सुरवीन अपने देसी लुक में अक्सर तारीफ लूटती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : instagram
सुरवीन का ये देसी ड्रीमी लुक फैंस को भी पसंद आ रहा है। छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत करने वाली सुरवीन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म हेट स्टोरी 2 में वो काफी बोल्ड सींस दे सुर्खियों में आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
surveen chawla - फोटो : social media
वहीं सुरवीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सीरियल कहीं तो होगा से की थी। वहीं कसौटी जिंदगी की में वो कसक के किरदार में नजर आईं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें