फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर पहनें इस तरह के आउटफिट, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Mon, 18 Sep 2023 12:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्यादातर महिलाएं पूजा-पाठ के वक्त एथनिक पहनना पसंद करती हैं, ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
Hartalika Teej 2023: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का काफी महत्व है। ये त्योहार हर सुहागिन महिला काफी धूमधाम से मनाती है। कई दिनों पहले से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसकी तैयारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। इस दिन हर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रहकर अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती है।

पूरे दिन व्रत रहने के बाद वो शाम को सोलह श्रृंगार करके भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं नए-नए कपड़े भी पहनती हैं। ज्यादातर महिलाएं पूजा-पाठ के वक्त एथनिक पहनना पसंद करती हैं, ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप भी हरतालिका तीज के दिन सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखें और अपना जलवा दिखा सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
साड़ी

सुहागिनों के त्योहार के लिए साड़ी सबसे सही विकल्प होती है। ऐसे में आप त्योहार के दिन साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
लहंगा

अगर ये शादी के बाद आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप चाहें तो अपनी शादी का लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। अगर शादी का लहंगा नहीं पहनना चाहतीं तो बाजार से हल्का सा लहंगा खरीद सकती हैं। 

4 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
प्लाजो सूट

इस तरह का प्लाजो-सूट आजकल काफी चलन में है। इसे पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। ये काफी आरामदायक रहता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
अनारकली

पूजा-पाठ के समय के लिए अनारकली सूट काफी सही विकल्प होता है। आप चाहें तो हरतालिका पूजा के वक्त अपने पसंदीदा रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न शरारा 

अगर आप पारंपरिक तरीके से एथनिक पहनना नहीं चाह रहीं तो ऐसा शरारा आपके लिए सही च्वाइस है। ये देखने में कमाल का लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
गरारा सूट

अगर आप साड़ी के अलावा कुछ अलग पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह का गरारा सूट आपके लिए एक सही विकल्प है। इसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। पूजा के वक्त इसे पहनना काफी आरामदायक होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें