Hartalika Teej 2023: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का काफी महत्व है। ये त्योहार हर सुहागिन महिला काफी धूमधाम से मनाती है। कई दिनों पहले से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसकी तैयारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। इस दिन हर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रहकर अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती है।
पूरे दिन व्रत रहने के बाद वो शाम को सोलह श्रृंगार करके भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं नए-नए कपड़े भी पहनती हैं। ज्यादातर महिलाएं पूजा-पाठ के वक्त एथनिक पहनना पसंद करती हैं, ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप भी हरतालिका तीज के दिन सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखें और अपना जलवा दिखा सकें।