फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के कुछ दिन पहले ऐसे घर पर करें फेशियल, ताकि खिला रहे आपका चेहरा

Thu, 17 Jul 2025 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Do Facial At Home Before Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के मौके पर अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो कुछ दिन पहले घर पर ही फेशियल कर लें। 
विज्ञापन
1 of 8
facial - फोटो : Adobe stock
How To Do Facial At Home Before Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के त्यौहार का इंतेज़ार विवाहित महिलाएं सालभर करती हैं। इस दिन महिलाएं खूब सज संवर के भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ये पूजा सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होती है, इसलिए इसके लिए महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं।

इस दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कई कई दिन पहले फेशियल भी कराती हैं। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो घर पर ही आप फेशियल करके ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। यहां हम आपको घर पर ही फेशियल करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
क्लींजिंग  - फोटो : Adobe stock
फेशियल का पहला स्टेप- क्लींजिंग 

फेशियल के लिए सबसे पहले त्वचा को साफ करें। क्लींजिंग के लिए कच्चा दूध या गुलाबजल का उपयोग कर सकती हैं। कॉटन में दूध या गुलाबजल लेकर चेहरे को अच्छे से साफ करें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाएगी और त्वचा ताजा महसूस करेगी।
विज्ञापन

3 of 8
steaming - फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप- स्टीमिंग 

स्टीमिंग के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डाल सकते हैं। अब तौलिए से सिर को ढककर चेहरे को भाप दें।  

4 of 8
scrub - फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप- स्क्रब

स्क्रब करने के लिए 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच शहद लें और इसे मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे मृत त्वचा निकल जाती है और त्वचा में चमक आती है।
विज्ञापन

5 of 8
मसाज - फोटो : Adobe stock
चौथा स्टेप - मसाज

फेशियल के चौथे स्टेप में मसाज करें। इसके लिए नारियल तेल लें और इससे पूरे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ऐसा करने से रक्त संचार बढ़ता है और त्वचा मुलायम बनती है। 
विज्ञापन

6 of 8
फेस पैक - फोटो : Adobe stock
पांचवां स्टेप- फेस पैक

मसाज के बाद घर पर ही अपनी स्किन टाइन के हिसाब से फेस मास्क तैयार करें। आप दो बड़े चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। 
विज्ञापन

7 of 8
टोनर  - फोटो : Adobe stock
छठा स्टेप- टोनर 

टोनर के लिए गुलाब जल बेस्ट विकल्प है। चेहरे पर लगे फेस मास्क को धोने के बाद चेहरे पर गुलाबजल का स्प्रे करें या कॉटन में लेकर लगाएं। यह त्वचा को फ्रेश बनाता है।
विज्ञापन

8 of 8
मॉइस्चराइज - फोटो : Adobe stock
सातवां स्टेप- मॉइस्चराइज

फेशियल के सबसे आखिर में त्वचा को नम रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें