फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej Mehndi Design 2024: हरियाली तीज के लिए अभी से छांट कर रख लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन

Mon, 29 Jul 2024 09:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरियाली तीज के लिए हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको इसके कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली तीज मेहंदी 2024 - फोटो : instagram
Hariyali Teej Mehndi Design 2024: हरियाली तीज के त्योहार का इंतजार सुहागिन महिलाएं सालभर करती हैं। ये त्योहार सावन के महीने में पड़ता है। इस साल हरियाली तीज का त्योहार 7 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं एक जगह जमा होकर त्योहार का आनंद लेती हैं। वो हाथों में मेहंदी रचाती हैं और खूब सजती संवरती हैं। इस खास दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करने का भी विधान है।

मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन जो सुहागिन महिला सच्चे मन से पूजा करती है, उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी के चलते इस दिन की पूजा के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। महिलाओं के 16 श्रृंगार में मेहंदी भी काफी अहम होती है। ऐसे में आप अपनी मेहंदी के लिए खूबसूरत डिजाइन अभी से तलाश करके रख लें। यहां हम आपको तीज के लिए मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हरियाली तीज मेहंदी 2024 - फोटो : instagram
दें तीज की बधाई

आप अपनी मेहंदी की डिजाइन से तीज की बधाई भी दे सकती हैं। इसके लिए हथेली पर बधाई देते हुए कुछ लाइन्स लिखें और हथेली के ऊपर के हिस्से में महादेव और माता पार्वती की तस्वीर बनाएं। इसके साथ ही आप अपनी इस मेहंदी में जयमाला पहनाते हुए जोड़े की तस्वीर भी बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
हरियाली तीज मेहंदी 2024 - फोटो : instagram
बनवाएं महादेव-पार्वती की तस्वीर

अपनी मेहंदी को खास बनाने के लिए आप चाहें तो हाथों पर महादेव और माता पार्वती की तस्वीर बनवा सकती हैं। इस मेहंदी में चार चांद लगाने के लिए मेहंदी में महादेव के मंदिर की तस्वीर भी बनवा सकती हैं। 

4 of 7
हरियाली तीज मेहंदी 2024 - फोटो : instagram
झूला झूलता कपल

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरियाली तीज है तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगी। इस डिजाइन में एक कपल दिख रहा है। लड़की झूले पर बैठी है और लड़का उसे झूला झुला रहा है। इसके साथ आप अपनी इस मेहंदी में अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
हरियाली तीज मेहंदी 2024 - फोटो : instagram
झूला झूलती महिला

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है लेकिन आप फिर भी मेहंदी की कुछ अलग डिजाइन अपने हाथों पर रचाना चाहती हैं तो ये डिजाइन काफी परफेक्ट है। इसके लिए आपको बस अपने हाथों में झूला झूलती महिला की तस्वीर बनानी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हरियाली तीज मेहंदी 2024 - फोटो : instagram
पूजा करती महिला

तीज के दिन महादेव की पूजा की जाती है। ऐसे में आप चाहें तो अपने हाथों में महादेव की पूजा करती महिला की तस्वीर बना सकती हैं। एक हाथ में पूजा करती महिला और दूसरे हाथ में झूला झूलती महिला की तस्वीर आप बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाली तीज मेहंदी 2024 - फोटो : instagram
झूला झूलती सहेलियां

तीज के दिन महिलाएं अपनी सहेलियों और परिवार की महिलाओं के साथ झूला झूलती हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने हाथों में ये मेहंदी की डिजाइन लगा सकती हैं। इस मेहंदी को लगाना थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन लगने के बाद ये आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें