हरियाली तीज सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन भगवान शिव और पार्वती की पूजाकर अखंड सौभाग्यवती होने का वर पाती हैं। तीज के मौके पर महिलाएं सोलह श्रंगार करती हैं। जिसमें मेहंदी लगाना भी शामिल है। तो अगर आप हाथों पर मेहंदी रचाने जा रही हैं तो इस बार ट्राई करें ये खूबसूरत अक्षरों की डिजाइन। जिसे आप अपने पति के नाम के अक्षर के हिसाब से चुन सकती हैं।