Paridhi Sharma: जोधा-अकबर टीवी सीरियल में जोधा बाई का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस परिधि शर्मा आज भी अपनी सादगी और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतती हैं। उनका किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि सीरियल खत्म होने के वर्षों बाद भी लोग उन्हें आज भी जोधा के रूप में याद करते हैं।
परिधि शर्मा ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपने नेचुरल चार्म और विनम्र व्यक्तित्व से भी फैंस को प्रभावित किया है। हाल ही में वे ‘हक’ फिल्म में नजर आईं, जहां उनके अभिनय की फिर से खूब चर्चा हुई।
समय के साथ परिधि के लुक्स में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। अक्सर उनका मॉडर्न, स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार लोगों को लगातार चौंकाता रहता है। आज हम आपको परिधि शर्मा के पुराने और नए लुक्स की कुछ झलक दिखाएंगे, ताकि आप भी उनका बदला हुआ लुक देख सकें।