Independence Day Mehndi Design: स्वतंत्रता दिवस पर सजने-संवरने का अपना अलग ही आनंद होता है, और इस खास मौके पर मेहंदी का रंग त्योहार की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की थीम से सजे मेहंदी डिजाइन न सिर्फ हाथों को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि इस दिन के जोश और गर्व को भी दर्शाते हैं।
चाहे स्कूल-कॉलेज में परफॉर्मेंस हो, ऑफिस सेलिब्रेशन या फिर मोहल्ले का कोई आयोजन, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पेशल मेहंदी लगाना आपके लुक को एक अलग पहचान देता है। इस लेख में हम आपके लिए ऐसे बेहतरीन और आसान मेहंदी डिज़ाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर भी लगा सकती हैं और जो हर आउटफिट के साथ खूब जचेंगे।