Mother-Daughter Fashion Ideas: मां की साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि उससे जुड़ी कई खूबसूरत यादें भी होती हैं। खासतौर पर बेटी के लिए मां की पुरानी साड़ी को नए अंदाज में पहनना एक इमोशनल और स्टाइलिश अनुभव हो सकता है।
अगर आप बेटी दिवस पर मां और बेटी के लिए कुछ खास और ट्रेंडी लुक तलाश रही हैं, तो पुरानी साड़ी को नए फैशन के साथ रीक्रिएट किया जा सकता है। इसे पूरा पहनने के बजाय इससे स्टाइलिश कुर्ती, स्कर्ट, दुपट्टा या को-ऑर्ड सेट तक तैयार कराया जा सकता है। इतना ही नहीं, मां और बेटी एक ही साड़ी के अलग-अलग हिस्सों से अपने लिए मैचिंग आउटफिट भी तैयार कर सकती हैं।
इससे लुक में ट्विनिंग का टच आएगा और पुरानी साड़ी को भी नया जीवन मिलेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 आसान और स्टाइलिश फैशन आइडियाज, जिन्हें बेटी दिवस पर आजमाकर मां-बेटी की जोड़ी खास नजर आ सकती है।
विज्ञापन
2 of 6
मां-बेटी को साथ में कैसे करें स्टाइल?
- फोटो : AI
1. एक जैसे रंग के आउटफिट चुनें
मां और बेटी का पूरा आउटफिट एक जैसा होना जरूरी नहीं है। दोनों एक ही कलर फैमिली के कपड़े पहन सकती हैं। जैसे मां पिंक साड़ी पहनें और बेटी उसी शेड का सूट, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस कैरी करे। इससे दोनों का लुक मैचिंग भी लगेगा और ओवर भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
3 of 6
मां-बेटी को साथ में कैसे करें स्टाइल?
- फोटो : AI
2. मां की साड़ी, बेटी का मॉडर्न लुक
अगर मां बेटी दिवस पर अपनी पुरानी साड़ी पहनना चाहती हैं, तो बेटी उसी साड़ी के रंग से मैच करता हुआ क्रॉप टॉप, स्कर्ट या शॉर्ट कुर्ती पहन सकती है। इससे दोनों के आउटफिट में एक खूबसूरत कनेक्शन नजर आएगा।
4 of 6
मां-बेटी को साथ में कैसे करें स्टाइल?
- फोटो : AI
3. मैचिंग दुपट्टे से बनाएं ट्विनिंग लुक
मां और बेटी अलग-अलग आउटफिट पहनकर भी मैचिंग दिख सकती हैं। इसके लिए दोनों एक जैसे प्रिंट या रंग वाले दुपट्टे कैरी करें। यह सबसे आसान ट्विनिंग आइडियाज में से एक है और इसके लिए नया पूरा आउटफिट खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
5 of 6
मां-बेटी को साथ में कैसे करें स्टाइल?
- फोटो : AI
4. ज्वेलरी और एक्सेसरीज रखें मैचिंग
अगर कपड़े अलग रखना चाहती हैं, तो एक्सेसरीज के जरिए ट्विनिंग करें। मां और बेटी एक जैसी इयररिंग्स, बिंदी, चूड़ियां या हेयर एक्सेसरीज पहन सकती हैं। इससे बिना ज्यादा मेहनत के दोनों का लुक को-ऑर्डिनेटेड नजर आएगा।
बेटी दिवस पर मां और बेटी एक जैसा सॉफ्ट मेकअप और हेयरस्टाइल भी कर सकती हैं। जैसे खुले वेवी बाल, हल्का मेकअप और न्यूड या पिंक लिपस्टिक। अगर मां साड़ी और बेटी मॉडर्न आउटफिट में है, तब भी एक जैसा मेकअप लुक दोनों को एक-दूसरे से कनेक्ट करेगा।