बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' मतलब गोविंदा 21 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे। गोविंदा ने बॉलीवुड में एक अच्छे एक्टर और डांसर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बावजूद इसके उनका कोई भी फैन उनकी एक चीज बिल्कुल कॉपी नहीं करना चाहता होगा। क्या आप जानते हैं क्या है वो खास चीज? बता दें, वो खास चीज है गोविंदा का अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस। जी हां बॉलीवुड में गोविंदा को कई बार अजीबों-गरीब कपड़े पहने देखा गया है। आज भी कुछ कपड़े ऐसे हैं जो सिर्फ गोविंदा ही कैरी कर सकते हैं। आइए नजर डालते हैं उनकी फिल्मों के ऐसे ही कुछ फोटोज पर।