फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसिका मोटवानी ने भाई की शादी के लिए चुना इतना खूबसूरत शरारा लेकिन लाइमलाइट चुरा ली दुपट्टे ने

Thu, 25 Mar 2021 06:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रशांत मोटवानी, हंसिका मोटवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
हंसिका मोटवानी हिंदी फिल्मों से लगभग गायब हो चुकी हैं। लेकिन साउथ की फिल्मों में वो अक्सर ही नजर आती हैं। वहीं कई सारे वीडियो एलबम कर चुकीं हंसिका लोगों के जेहन में अभी भी बसी हैं। वैसे तो हंसिका सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर इवेंट से लेकर एयरपोर्ट पर उनका स्टाइलिश लुक नजर आता है। लेकिन इस बार अपने भाई की शादी में उनका हर अंदाज फैंस को भा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
हंसिका मोटवानी - फोटो : instagram
भाई की शादी के फंक्शन में हंसिका हर दिन खूबसूरत एथिनिक कलेक्शन में दिखीं। जिसे देख लड़कियां इंप्रेस हो रही हैं। स्वीकृति एंड आकृति के कलेक्शन से लिया गया है। जिसमे कुर्ते और शरारे पर गोटा वर्क किया गया है। जबकि इसका खूबसूरत दुपट्टा फुलकारी वर्क वाला है। जो कि इसे बिल्कुल अलग बना रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
हंसिका मोटवानी - फोटो : instagram
वहीं हंसिका ने इस शरारे को मैचिंग की ज्वैलरी के साथ मैच किया है। जबकि बात करें इस शरारे की तो इसकी कीमत भी कुछ कम नही है। 66,080 रुपये इसकी कीमत है। हंसिका ने भाई की शादी के लिए हर दिन खास आउटफिट के साथ स्पेशल बनाया है। जिसमे अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ ये स्कर्ट भी शामिल है।
विज्ञापन

4 of 4
हंसिका मोटवानी - फोटो : instagram
बोहेमियन लुक और अपर पोर्शन पर हैवी एंब्रायडरी के साथ फुल स्लीव और लाइट फैब्रिक का नीचे का पोर्शन तैयार किया गया है। हंसिका का ये आउटफिट किसी भी लड़की के लिए आने वाले वेडिंग सीजन में परफेक्ट इंस्पिरेशन दे सकता है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें