फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Handmade Knitted Sweater: दोबारा से लौट रहा हाथ से बने स्वेटर का ट्रेंड, यहां देखें नई-नई डिजाइन

Wed, 11 Dec 2024 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाथ से बने स्वेटर का ट्रेंड एक बार फिर से फैशन की दुनिया में वापसी कर रहा है। यह न केवल पुराने समय की यादों को ताजा करता है, बल्कि हस्तशिल्प की कला को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
1 of 7
दोबारा से लौट रहा हाथ से बने स्वेटर का ट्रेंड - फोटो : Adobe stock
Handmade Knitted Sweater: एक बार फिर से अब लोगों का झुकाव टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल फैशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें फिर से काफी समय के बाद हाथ से बुने स्वेटर काफी पसंद आ रहे हैं। कई लोगों के लिए हाथ से बने स्वेटर उनके बचपन की यादें वापस लाते हैं, जब दादी या मां सर्दियों में स्वेटर बुनती थीं। इनसे न सिर्फ यादें जुड़ी होती हैं, बल्कि ये लंबे समय तक चलते हैं क्योंकि यो उच्च गुणवत्ता वाली ऊन से बने होते हैं।

हाथ से बुने स्वेटर की हर डिजाइन काफी अलग होती है, जो उन्हें बाजार में मिलने वाले स्वेटरों से अलग बनाता है। ऐसे में अब लोग स्वेटर बुनना सीख रहे हैं ताकि वे अपने कपड़ों में पर्सनल टच दे सकें।

वैसे तो आपको बाजार में कई बुकलेट मिल जाएंगी, जिसमें स्वेटरों की डिजाइन रहती है, लेकिन इसके बावजूद हम आपको कुछ ऐसे स्वेटर दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें सिलेब्स ने पहना है। उनसे डिजाइन को देखकर भी आप अपना स्वेटर तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि आपको शॉर्ट कार्डिगन पसंद हैं तो आप ऐसी डिजाइन का चयन कर सकती हैं। ऐसा कलरफुल डिजाइन बनाकर उसके बीच-बीच में दिल बनाएं। ये आप अपनी किसी दोस्त को भी बनाकर तोहफे में दे सकती हैं। इसी जींस के अलावा सूट के साथ भी पहना जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

तीन रंगों वाली ऐसी ऊनी जैकेट आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगी। ऐसी जैकेट बनाना आपके लिए काफी आसान रहेगा, क्योंकि इसमें किसी तरह की डिजाइन नहीं पड़ी है। इसमें आपको सीधी-सीधी बुनाई करनी है, चाहें तो इसमें कैप भी बुन लें, ताकि ये आपकी परफेक्ट जैकेट बन जाए। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

यदि कार्डिगन और जैकेट नहीं बुनना चाहती हैं तो ऐसे स्वेटर का चयन करें। ऐसा स्वेटर सर्दी के मौसम में आपको न सिर्फ ठंड से बचाएगा, बल्कि इससे आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। इस स्वेटर के लिए रंगों का चयन अपने हिसाब से करें, तकि ये पहनकर अच्छा दिखे। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

आजकल ओवरसाइज कपड़ों का काफी ट्रेंड है। ऐसे में आप इस तरह का ओवर साइज हाईनेक तैयार करा सकती हैं। ऐसा हाईनेक स्लिम फिट जींस के साथ देखने में काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ स्लीव को ढीला ही बनाएं, ताकि पूरा लुक ही ओवरसाइज लगे। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

अपने स्वेटर को कुछ अलग रूप देना चाहती हैं, तो उसमें अलग डिजाइन की आस्तीन बुनें। स्वेटर की आस्तीन आपके स्वेटर के लुक को पूरी तरह से बदल देगी। इस तरह की डिजाइन में आपको आस्तीन को आगे की तरफ से टाइट करना है, ताकि इसमें बलून शेप आ जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठी डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

इस स्वेटर की डिजाइन कुछ-कुछ ऊपर वाली के जैसे ही है, बस इसकी आस्तीन की डिजाइन को टिपिकल बलून शेप में तैयार किया गया है, ताकि आपका लुक देखने में अच्छा दिखे। आप चाहें तो अपने लिए इस डिजाइन का स्वेटर बनवाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें