Hair Fall In Winter Season: अगर सर्दी के मौसम में आपके बाल भी काफी ज्यादा ज्यादा झड़ते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको इसकी वजह और देखभाल का सही तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
Hair Fall In Winter Season: सर्दियों के मौसम में क्यों झड़ते हैं बाल ? सच्चाई जानें और देखभाल का सही तरीका
- फोटो : freepik
Hair Fall In Winter Season: सर्दी का मौसम आते ही बालों का झड़ना एक आम समस्या बन जाती है, जो कई लोगों को परेशान करती है। इस समय न केवल बालों का गिरना बढ़ता है, बल्कि उनकी हालत भी कमजोर और रूखी हो जाती है। ठंडी हवाएं, हवा में नमी की कमी और घर में हीटर का इस्तेमाल जैसे कारणों से बालों को भारी नुकसान पहुंचता है।
लोग सर्दियों में बालों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं, जो इस समस्या को और बढ़ा देता है। सर्दी के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या न केवल बाहर से, बल्कि अंदर से भी होती है। बालों को सही देखभाल और पोषण न मिलने के कारण, वे जल्दी टूटने और गिरने लगते हैं। लेकिन, इस समस्या से निपटने के लिए कुछ आसान उपाय हैं, जिनसे आप अपने बालों को सर्दी में भी स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पहले विस्तार में जान लेते हैं बालों के झड़ने की वजह
- फोटो : Adobe stock
पहले विस्तार में जान लेते हैं बालों के झड़ने की वजह
1. स्कैल्प का सूखना
सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे स्कैल्प सूखने लगता है। सूखा स्कैल्प बालों की जड़ों को पोषण नहीं दे पाता, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पहले विस्तार में जान लेते हैं बालों के झड़ने की वजह
- फोटो : Adobe stock
2. गर्म पानी से नहाना
सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। गर्म पानी से बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल हट जाता है, जिससे बाल और स्कैल्प सूखने लगते हैं, और बाल टूटकर झड़ने लगते हैं।
4 of 7
पहले विस्तार में जान लेते हैं बालों के झड़ने की वजह
- फोटो : Adobe stock
3. रूखे बाल और स्टेटिक
सर्दी में हवा में नमी की कमी के कारण बालों में स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी बढ़ जाती है। ये बालों को और ज्यादा कमजोर बनाता है, जिससे बाल टूटते और झड़ते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बालों की देखभाल के उपाय
- फोटो : Adobe stock
बालों की देखभाल के उपाय
1. नारियल तेल से स्कैल्प की मालिश
बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नारियल तेल से स्कैल्प की मालिश करें। ये बालों को हाइड्रेट करता है और जड़ों को पोषण पहुंचाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है।
विज्ञापन
6 of 7
बालों की देखभाल के उपाय
- फोटो : Adobe stock
2. गुनगुने पानी से बाल धोना
सर्दियों में बालों को गर्म पानी से धोने से बचें। इसके बजाय गुनगुने पानी से बाल धोने से बालों की नमी बनी रहती है और बालों का टूटना कम होता है।
सर्दी में बालों की नमी बनाए रखने के लिए माइल्ड शैंपू और मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें। ये बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और बालों की संरचना को मजबूत बनाता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।