फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों में नींबू लगाने के बड़े नुकसान, हर किसी को होनी चाहिए इनकी जानकारी

Wed, 08 Jan 2025 10:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इसका अत्यधिक या अनुचित उपयोग कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों में नींबू लगाने के बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और सर्दी के बीच में यदि त्वचा और बालों का ध्यान सही से न रखा जाए तो काफी परेशानी सामने आने लगती है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन परेशानी तब सामने आती है, जब बारी है बालों का ध्यान रखने की। बालों की देखभाल के लिए ज्यादातर लोगों को घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद है। इन्हीं नुस्खों में नींबू का इस्तेमाल काफी सही माना जाता है। 

बालों में नींबू का उपयोग आमतौर पर बालों की देखभाल और स्कैल्प की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसका उपयोग सही तरीके से और सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। बालों में नींबू लगाने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसके फायदे तो तकरीबन हर किसी को पता होते हैं, हम यहां आपको बालों में नींबू इस्तेमाल करने के नुकसान बताएंगे। 

 

विज्ञापन

2 of 7
बालों का रूखापन बढ़ेगा - फोटो : iStock
बालों का रूखापन बढ़ेगा

 नींबू के रस में अम्लीय गुण होते हैं, जो बालों के प्राकृतिक तेलों को कम कर सकते हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में यदि आपके बाल काफी ड्राई हैं तो इसके इस्तेमाल से बच के रहें। 
विज्ञापन

3 of 7
स्कैल्प में होगी जलन - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प में होगी जलन

संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में नींबू का सीधा संपर्क जलन, खुजली या लालिमा पैदा कर सकता है। इसलिए यदि आपकी त्वचा काफी सेंसेटिव है तो इसके इस्तेमाल से बचें। वरना आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

4 of 7
उड़ने लगेगा बालों का रंग - फोटो : Adobe stock
उड़ने लगेगा बालों का रंग

नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो बालों के प्राकृतिक रंग को हल्का कर सकते हैं, विशेषकर यदि इसे धूप में लगाया जाए। इसलिए यदि नींबू का इस्तेमाल बालों में कर रहे हैं तो उसे पहले चेक कर लें कि कहीं ये आपके बालों के रंग को फीका तो नहीं कर रहा। 
विज्ञापन

5 of 7
होगा हेयर फॉल - फोटो : Adobe stock
होगा हेयर फॉल

अत्यधिक अम्लीयता बालों की संरचना को कमजोर कर सकती है, जिससे बाल आसानी से टूट सकते हैं। इसके अलावा जब नींबू बालों को ड्राई कर देता है, तब भी बाल टूटने लगते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल सोच के ही करें।


 
विज्ञापन

6 of 7
स्कैल्प हो जाएगा ड्राई - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प हो जाएगा ड्राई

नींबू का अधिक उपयोग सिर की त्वचा को सूखा बना सकता है, जिससे डैंड्रफ या अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में यदि आपके साथ पहले से ही डैंड्रफ की समस्या है तो स्कैल्प पर नींबू के इस्तेमाल से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : Freepik
ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

इन समस्याओं से बचने के लिए नींबू के रस को सीधे बालों पर लगाने के बजाय,इसे पानी या अन्य प्राकृतिक तेलों के साथ मिलाकर उपयोग करना चाहिए। साथ ही उपयोग से पहले पैच टेस्ट करना महत्वपूर्ण है।
 
 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें