फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Khosla Kumar: दिव्या खोसला कुमार हैं बहुत ग्लैमरस, देखिए एक्ट्रेस की ये पांच बोल्ड तस्वीरें

Sat, 04 Dec 2021 05:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
कैसेट किंग गुलशन कुमार की बहू और भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार अपने लुक्स को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार का एक बेटा भी है लेकिन उनके लुक को देखकर ये बता पाना मुश्किल होता है। उनका स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस किसी कॉलेज गोइंग गर्ल की तरह है। दिव्या अपने लुक और स्टाइल से बी टाउन की नई और दिग्गज अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उनकी खूबसूरती उनके उम्र को मात देती है। वहीं दिव्या का स्लिम फिगर और स्टाइल देख कर कोई भी धोखा खा सकता है। बात उनके मेकअप की हो या हेयर स्टाइल की, इंडियन या वेस्टर्न ड्रेस की हो, दिव्या का कोई जवाब नहीं। वैसे  तो दिव्या को पारंपरिक कपड़ों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट दोनों में ही अक्सर देखा जाता है और पसंद किया जाता है लेकिन हर आउटफिट में उनका लुक काफी सिजलिंग होता है। यहां दिव्या खोसला कुमार के पांच लुक दिए जा रहे हैं, जिनमें उनकी ग्लैमरस अदाएं और स्टाइलिश अंदाज देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
दिव्या खोसला कुमार इस तस्वीर में काफी बोल्ड दिख रही हैं। उन्होंने नियोन ग्रीन रंग की आउटफिट कैरी की है। ब्रालेट टॅाप के साथ मैचिंग जैकेट पहन रखा है, जो फ्रंट ओपन है। वहीं साथ में पैंट पेयर की है। 
विज्ञापन

3 of 6
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
यहां दिव्या खोसला का स्टाइलिश लुक देखने मिल रहा है। छोटी सी शिमरी स्कर्ट, ऑरेंज शर्ट और पिंक प्रिंटेड ब्लेजर को पेयर किया है। कलरफुल ड्रेस में दिव्या किसी नई एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए परफेक्ट लुक में हैं।   

4 of 6
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
सफेद रंग की आउटफिट में कई बार दिव्या खोसला कुमार को स्पाॅट किया जा चुका है। यहां दिव्या ने व्हाइट शाॅर्ट ड्रेस कैरी की है। जिसमें वह अपने कर्व्स को फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
अगर आप प्रोफेशनल लुक चाहते हैं तो दिव्या के इस स्टाइल पर जरूर ध्यान दें। ब्लेजर पैंट में दिव्या काफी प्रोफेशनल के साथ ही ग्लैमरस और स्टाइलिश दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि दिव्या ने काले रंग की लाॅन्ग ड्रेस पहनी है। इस बाॅडीकाॅन ड्रेस में एक साइड स्ट्रेपलेस है। उनके पोज भी काफी बोल्ड हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें