फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Gold Earring Design: सोने के इयररिंग्स बनवाने जा रही हैं? ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर देखें

Mon, 28 Jul 2025 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Latest Design Of Gold Earrings: यदि आप अपने लिए या अपने परिवार की किसी महिला के लिए सोने के इयररिंग्स बनवाना चाहती हैं तो यहां उसके कुछ डिजाइन हम आपको दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
सोने के इयररिंग्स बनवाने हैं तो इन डिजाइन्स पर डालें एक नजर - फोटो : Adobe stock
Latest Design Of Gold Earrings: शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसे आभूषण पहनना पसंद न हो। इसी के चलते महिलाओं के पास जब भी पैसा होता है तो ो सबसे पहले अपने लिए गहने बनवाती हैं। खासतौर पर बात करें इयररिंग्स की तो कानों में झुमके पहनना तो महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। यही वजह है कि महिलाओं के पास इयररिंग्स का शानदार कलेक्शन होता है।

तो यदि आप गोल्ड इयररिंग खरीदने का प्लान कर रही हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक देखें। यहां गोल्ड इयररिंग्स के लेटेस्ड डिजाइन दिए जा रहे हैं, ताकि आप उससे टिप्स लेकर अपने लिए नयी डिजाइन के गहने बनवा सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

नजर डालते हैं इस पहली डिजाइन पर तो ऐसी लटकन वाली डिजाइन देखने में काफी क्लासी लगती है। ऐसे में आप ऐसी लटकन वाली डिजाइन का चयन कर सकते हैं, जिसमें फूल बना हो। एथनिक वियर के साथ इस तरह के इयररिंग्स कमाल के लगते हैं। इस तरह की डिजाइन पर चाहें तो नग जड़वा लें। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

ज्यादा लंबी डिजाइन नहीं चाहिए तो आप ऐसी तितली वाली डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन के इयररिंग्स पहनकर जब आप जाएंगी तो लोग आपको देखते रह जाएंगे। ऐसी डिजाइन बनवाने के लिए ज्यादा सोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए इसका चयन करें।

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

इस तरह की का चयन उन महिलाओं को करना चाहिए, जिन्हें कानों में लटकने वाले इयररिंग्स पहनना पसंद हों। इस तरह के इयररिंग्स की डिजाइन को अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। ऐसी डिजाइन बनवा रही हैं तो उसमें नग अवश्य जड़वाएं और छोटी-छोटी लटकन अवश्य लगवाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

यदि बजट का कोई इश्यू नहीं है तो इस तरह की डिजाइन का चयन करके अपने लिए जड़ाऊ इयररिंग्स तैयार कराएं। ऐसे जड़ाऊ इयररिंग्स देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। इसको उस वक्त पहनें, जब आप पारंपरिक लुक कैरी कर रही हैं। इसके मैचिंग का सेट भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

कुछ पारंपरिक बनवाने का प्लान है तो इस तरह से इयररिंग्स बनवाएं। ऐसे इयररिंग्स लुक को कमाल का बना देते हैं। खास बात ये है कि ऐसे इयररिंग्स ज्यादातर नयी दुल्हनों को तोहफे में दिए जाते हैं, क्योंकि ये काफी भारी होते हैं। यदि आपके घर में शादी है, तो इस डिजाइन का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठी डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

कुछ हल्का सा रोजाना में पहनने के लिए बनवाना है तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। ऐसी बालियां कानों में बेहद प्यारी लगती हैं। खासतौर पर इनपर जो लटकन लगी है, वो तो देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। तो आप भी इस डिजाइन को ध्यान से देखकर उसका चयन करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें