फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Awards: दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर टिस्का चोपड़ा तक इन सितारों का स्टाइलिश लुक है जबरदस्त

Mon, 14 Oct 2019 03:58 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
टीवी इंडस्ट्री के सितारे शुक्रवार देर रात 12वें 'गोल्ड अवॉर्ड्स' (Gold Awards) के मौका एक छत के नीचे नजर आए। इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन मुंबई में शुक्रवार को किया गया।  अवॉर्ड फंक्शन हो और सेलिब्रिटीज का स्टाइलिश अवतार देखने को न मिले ऐसा संभव नहीं है। इस मौके पर कई सितारों को उनके काम के लिए अवॉर्ड मिला तो कई सितारों ने अपनी क्लासी लुक से लोगों का दिल जीता। टिस्का चोपड़ा से लेकर हिना खान, रणवीर शौरी, कारन ग्रोवर और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कई सितारे ग्लैम अंदाज में नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 7
गोल्ड अवॉर्ड के मौके पर 'बॉस लेडी' टिस्का चोपड़ा स्टाइलिश प्रोफेशनल लुक में नजर आईं। व्हाइट बेल स्लीव्स सिल्क शर्ट के साथ ब्लैक शिमर जॉगर पैंट में टिस्का गॉर्जियस लग रही हैं। लुक के साथ ब्लैक स्टिलेटोज मैच किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
एंग्री मैन मिस्टर बजाज यानी करन ग्रोवर 'ऑल ब्लैक हैंडसम लुक' में नजर आए। वहीं उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए गुरमीत चौधरी और करन मेहरा भी ब्लैक सूट में अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। 
 

4 of 7
इस मौके पर बालिका वधु छोटी आनंदी यानी अविका गौर भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। नीले रंग के ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में अविका काफी दिनों बाद नजर आईं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
अपने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में नाम बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी सुनहरे रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में जलवे बिखेरतर दिखीं। ग्लैम अंदाज दिखने में अनीता हसनंदानी भी पीछे नहीं रहीं। स्मार्ट लुक में तैयार अनीता काले रंग की ऐ लाइन सोबर ड्रेस में नजर आईं। 
विज्ञापन

6 of 7
कसौटी जिंदगी की प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिस 'आल ब्लैक क्लासी लुक' में गॉर्जियस लग रही हैं। फिश कट गाउन वाले लुक को एरिका ने डैजलिंग ज्वेलरी के साथ मैच किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीवी की सबसे चर्चित और पसंदीदा बहु दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति के साथ 'परी'बनकर अवॉर्ड फंक्शन में आईं। दिव्यांका ने बेबी पिंक रंग का फ्रिल डॉल गाउन कैरी किया तो पति विवेक दाहिया मैरून स्ट्रिप सूट में कूल अंदाज में दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें