फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की कौशल की इस हीरोइन ने गर्मियों में समुद्र किनारे पहनी ये ड्रेस, सोशल मीडिया पर छा गया लुक

Fri, 26 Apr 2019 04:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बबली फेस, मनमोहक मुस्कान और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर 'उरी गर्ल' यामी गौतम बॉलीवुड में अलग पहचान रखती हैं। हाल ही में यामी गौतम नई लॉन्च की गई ग्लोबल स्पा मैगजीन के कवर के लिए चुनी गई हैं। इस मैगजीन के कवर शूट की तस्वीरें देखकर आप भी यामी पर फिदा हो जाएंगे। आगे कि स्लाइड्स में देखें यामी का गॉर्जियस लुक। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ग्लोबल स्पा मैगजीन को पहले एशिया स्पा कहा जाता था और अब कुछ बदलाव के साथ ये एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में बदली गयी है जिसे भारतीय और मिडिल ईस्ट के बाजारों को लक्षित कर के लिए  डिजाइन किया गया है। कवर शूट के दौरान यामी ने काफी डेन्ट ड्रेस पहनी जो गर्मी के हिसाब बिलकुल बेस्ट है। 
विज्ञापन

3 of 5
मैगजीन के लॉन्च कवर पर किसी ऐसे स्टार को चुना जाना था, जिसके पास इन बाज़ारों के लिए पर्याप्त अपील हो और हाल ही में उरी की बड़ी ब्लॉकबस्टर की सफलता के बाद यामी इस विशेष अंक के चुनी गयीं। यामी के पोज से लेकर उनकी ड्रेस, मेकअप, हेयर स्टाइल सब समर फैशन के लिए परफेक्ट हैं। 

4 of 5
पेस्टल पिंक रंग की हल्की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर क्रीम रंग की एम्ब्रॉइडरी वर्क है। वहीं दूसरी न्यूड शेड की ऐ लाइन स्लीवलेस ड्रेस पर चेक डिजाइन और फ्रिल बॉर्डर रेट्रो लुक दे रहा है। कवर शूटिंग दोहा, कतर के खूबसूरत स्थानों और प्रमुख स्थलों में की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामी को इस कवर शूट के लिए श्रद्धा लखानी और आलिया अल रुफई ने स्टाइल किया है। मिनिमल मेकअप, लाइट कर्ल ओपन हेयर स्टाइल, न्यूड शेड की ड्रेस वाला लुक आप भी इस समर अपना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें