फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girlfriend Day 2025: इन तोहफों से अपनी गर्लफ्रेंड को करें इम्प्रेस, ड्रेस से ज्वेलरी तक के ये हैं बेस्ट विकल्प

Fri, 01 Aug 2025 08:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gift Idea For Girlfriend: 1 अगस्त को नेशनल गर्लफ्रेंड डे मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन अपनी गर्लफ्रेंड को भी उसके खास होने का एहसास कराएं और उन्हें उनकी पसंद की चीजें तोहफे में दें।
विज्ञापन
1 of 8
इन तोहफों से अपनी गर्लफ्रेंड को करें इम्प्रेस - फोटो : Adobe stock
Gift Idea For Girlfriend: हर साल 1 अगस्त के दिन गर्लफ्रेंड डे मनाया जाता है। ये दिन खासतौर पर उन लड़कियों और महिलाओं को समर्पित होता है, जो किसी की गर्लफ्रेंड, पार्टनर, बेस्ट फ्रेंड या खास साथी हैं। इस दिन लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ न कुछ खास करते हैं। इसके लिए वो गिफ्ट, सरप्राइज, या स्पेशल डेट प्लान करते हैं।

यदि आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ खास तोहफा देने का सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए लिए है। आज के समय में जब लड़कियों को मेकअप, ज्वेलरी और ट्रेंडी आउटफिट का शौक है, तो हम आपको उसके ही कुछ विकल्प आपको बताएंगे, कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को क्या तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : instagram
वेस्टर्न ड्रेस

यदि आपकी गर्लफ्रेंड को वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद है तो उसके लिए अपनी ही पसंद से वेस्टर्न ड्रेस खरीदें। आपकी पसंद की ड्रेस जब वो पहनेंगी, तो उन्हें भी अच्छा लगेगा। क्योंकि लड़के ज्यादातर शॉपिंग के मामले में अपने पार्टनर्स की मदद नहीं करते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद से उनके लिए ड्रेस लेकर आएं, ताकि उन्हें अच्छा लगे। 
विज्ञापन

3 of 8
एथनिक वियर - फोटो : instagram
एथनिक वियर

यदि आपकी गर्लफ्रेंड को वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद नहीं है, और वो एथनिक पहनना पसंद करती हैं तो उनके लिए साड़ी या सूट खरीदें। अगर आप उन्हें साड़ी देंगे तो भी वो बेहद खुश होंगी। साड़ी के अलावा आप प्लाजो सूट, शरारा सूट, गरारा सूट भी आप अपनी गर्लफ्रेंड को तोहफे में दे सकते हैं। 

4 of 8
अंगूठी - फोटो : adobe stock
अंगूठी

शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे अंगूठी पहनना पसंद न हो। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अंगूठी खरीद सकते हैं। यदि बजट की दिक्कत नहीं है तो डायमंड या सोने की अंगूठी खरीदें। अगर इतना बजट नहीं है तो आप चांदी की अंगूठी भी खरीद सकते हैं। लड़कियों के लिए आपके गिफ्ट की कीमत से ज्यादा, आपकी भावनाएं ज्यादा अहमियत रखती हैं, इस बात का हमेशा ध्यान रखें। 
विज्ञापन

5 of 8
झुमके - फोटो : Adobe stock
झुमके

हर लड़की को ज्वेलरी में कुछ पसंद हो या न हो, लेकिन उन्हें झुमके पहनना तो अवश्य ही पसंद होता है। इसी कारण लड़कियों के पास झुमकों का शानदार कलेक्शन भी होता है। इसलिए आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए झुमके खरीद सकते हैं। ये आपको बेहद आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
मेकअप किट - फोटो : Adobe stock
मेकअप किट

लड़कियों के लिए मेकअप सिर्फ सुंदरता बढ़ाने का जरिया नहीं है, इसे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसलिए आप अपनी गर्लफ्रेंड को मेकअप किट तोहफे में दे सकते हैं। यदि मेकअप किट समझ नहीं आती है, तो मेकअप स्टोरेज के लिए कुछ तोहफे में दें, ताकि आपकी गर्लफ्रेंड अपने मेकअप को अच्छी तरह से रख पाएं। 
विज्ञापन

7 of 8
स्टाइलिंग टूल्स - फोटो : Adobe stock
स्टाइलिंग टूल्स

आज के समय में कपड़ों और लुक के हिसाब से बालों को स्टाइल किया जाता है। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड को हेयर स्टाइलिंग टूल्स तोहफे में दें। एक तो ये हमेशा साथ रहने वाली चीज है और इसका इस्तेमाल हर लड़की खूब करती है। इसलिए ये भी तोहफे के लिए एक अच्छा विकल्प है। 
विज्ञापन

8 of 8
चूड़ियां - फोटो : instagram
चूड़ियां

जरूरी नहीं है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए खूब पैसे खर्च करें, यदि आप उन्हें प्यार के साथ कांच की चूड़ियां भी तोहफे में देकर पहनाएंगे, तो ये भी उनके लिए बेहद खास रहेंगी। इसलिए पैसे और बजट की चिंता छोड़ते हुए भावनाओं को अहमियत दीजिए और अपनी गर्लफ्रेंड को चूड़ियां पहनाइए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें