फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Party: लाल रंग पहने इन एक्ट्रेस के अंदाज हैं खूबसूरत, क्रिसमस पर आप भी हो जाएं तैयार

Sun, 25 Dec 2022 12:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
red dress - फोटो : instagram
क्रिसमस के साथ ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। पार्टी और सेलिब्रेशन के लिए अगर आप भी तैयार होने वाली हैं तो सांता क्लाज की तरह लाल रंग की ड्रेस को चुनें। वैसे भी क्रिसमस सेलिब्रेशन लाल रंग के बिना कुछ अधूरा सा लगेगा। इसलिए अपने लिए खास आउटफिट की तलाश शूरू कर दें। अगर अभी तक 'क्या पहनें?' वाली दुविधा में हैं तो इन एक्ट्रेस के लाल रंग की ड्रेस को कॉपी कर सकती हैं। 
बॉलीवुड की हसीनाएं फैशन इंस्पिरेशन के मामले में परफेक्ट हैं। जिन्हें देखकर आपको लेटेस्ट ट्रेंड की जानकारी मिल जाएगी। लाल रंग की ड्रेस में एक के बाद एक एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। जिससे पता चल रहा है कि लाल रंग है लेटेस्ट ट्रेंड, तो चलिए देखें हीरोइनों के खूबसूरत लाल रंग वाले ड्रेस।
विज्ञापन

2 of 5
red dress - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर की शार्ट ड्रेस
जान्हवी कपूर ने तो पूरे साल फैशन के मामले में बाकी हीरोइनों को पछाड़ा है। स्टोर की लांच के लिए पहुंची जान्हवी ने ब्राइड रेड ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसकी डिजाइन और कलर इसे खास बना रही थी। ऑरेंज शेड वाले लाल रंग की ड्रेस में स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी थी। मिनी डिजाइन की ये ड्रेस पूरी तरह से फिटिंग की थी। अगर आप पार्टी में ग्लैमरस बनकर जाना चाहती हैं तो इस तरह की ड्रेस को अपने लिए चुन सकती हैं। साथ में मैचिंग हील्स और लिपस्टिक लगाना ना भूलें। जिससे कि परफेक्ट लुक मिले।
विज्ञापन

3 of 5
red dress - फोटो : instagram
सुहाना खान की तरह मिडी ड्रेस
अगर आप थोड़ा सा क्लासी लुक की चाहत रखती हैं तो मिनी ड्रेस की बजाय मिडी ड्रेस को चुनें। हालांकि मिडी ड्रेस भी ग्लैमरस दिखती है। फिगर फिटिंग और नूडल्स स्ट्राइप वाली ड्रेस में सुहाना खान दोस्तों के साथ पार्टी करने निकली थीं। जिसमे उनका अंदाज परफेक्ट दिख रहा था। बालों में बन बनाएं शाहरुख खान की बेटी ने साथ में ब्लैक स्ट्रैपी हील्स को पहना था। आप चाहें तो मैचिंग लाल रंग या सिल्वर हील्स को भी चुन सकती हैं। 

4 of 5
red dress - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी की तरह स्कर्ट टॉप
अगर आप को-आर्ड सेट को पसंद करती हैं तो, ड्रेस छोड़ स्कर्ट टॉप को चुनें। कियारा आडवाणी ने फिल्म के प्रमोशन के लिए ये पहना था। बैक स्लिट और फिटिंग की मिड लेंथ स्कर्ट के साथ यू शेप नेकलाइन के स्लीवलेस टॉप में कियारा आकर्षक लग रही थीं। वहीं गोल्डन एक्ससेरीज इस को-आर्ड सेट को फंकी लुक दे रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
red blazer - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण का ब्लेजर
अगर पार्टी में आप बॉस लेडी लुक चाहती हैं तो लाल रंग के ब्लेजर को पहन सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने पैंट सूट में इवेंट में हिस्सा लिया था। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए इस तरह के लाल पैंटसूट में हटके लुक मिल सकता है। बस ब्लेजर संग टॉप के मामले में आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। वैसे क्रिसक्रॉस पैटर्न की ब्रा इस लुक को परफेक्ट बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें