फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: शादी में पहनने वाली हैं गाउऩ तो इन एक्सेसरीज के करें खुद को तैयार

Thu, 03 Feb 2022 01:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
red gown - फोटो : instagram
गाउन इऩ दिनों काफी ट्रेंड में है। लड़कियां हो या फिर शादीशुदा महिलाएं उन्हें गाउऩ पहनना काफी पसंद होता है। पार्टी में पहनने के लिए  गाउऩ ज्यादातर सब अपनी पसंद के अनुसार पहनते हैं। वहीं गाउन की डिजाइन का भी फैशन बदलता रहता है। लेकिन अगर गाउन पहनकर भी आप पुरा एथिनिक लुक नहीं पा रहीं। तो जरूरी है कि साथ में कुछ एक्सेसरीज के साथ इसे मैच करें। जिससे कि बिल्कुल परफेक्ट लुक नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
हार - फोटो : Social media
नेकलेस
वैसे तो नेकपीस हर ड्रेस के साथ मैच करता है। लेकिन गाउऩ के साथ आप ज्यादातर काउल नेक पहन सकती है। हालांकि नेकलाइन के हिसाब से सही डिजाइन आपके लुक को और भी ज्यादा शानदार बना देगी। आप चाहे तो शार्ट सिल्वर नेकपीस या फिर गोल्ड चेन वाली डिजाइन के नेकलेस से एसेसराइज करें।
विज्ञापन

3 of 5
earing - फोटो : insatgram
ईयररिंग्स 
अगर आप हैवी गाउन पहन रही हैं तो फिर केवल लांग ईयररिंग्स के साथ मैच करें। ये आपको बेहद खूबसूरत लुक देगा। बाजार में बुहत सारे डिजाइन की ईयररिंग्स मिल जाएंगी। जिसे आप पहन कर गाउन के साथ मैच कर सकती हैं। 

4 of 5
dimond ring - फोटो : अमर उजाला
रिंग्स
गाउन के साथ आप चाहे तो रिंग्स को भी मैच करा सकते हैं। ये एक बढ़िया आइडिया हो सकता है। गाउन की डिजाइन के हिसाब से बड़ी और यूनिक डिजाइन की रिंग आपके लुक को और भी बेहतरीन बनाने में मदद करेगी। ये ध्यान रखें कि गाउन के साथ बड़ी रिंग ज्यादा जंचती है। वैसे आप छोटे डिजाइन की रिंग भी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुकान में सजी रंग बिरंगी चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो लड़कियां एथिनिक लुक के साथ कंगन. चूड़़ी या ब्रेसलेट पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आप चाहें तो लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए रिस्ट बैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपको बाजार में मिल जाएंगे। वहीं इसे सही तरीके से स्टाइल कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें