जेनिलिया डिसूजा का स्टाइल हमेशा प्रशंसकों का दिल जीत लेता है। हमेशा कैजु्अल कपड़ों में नजर आने वाली जेनिलिया जब भी स्टाइलिश कपड़ों में दिखीं हैं तो फैंस उनकी क्यूट सी मुस्कुराहट पर फिदा हो जाते हैं। वहीं उनका ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का होता है। फिर वो चाहे बच्चों के साथ आउटिंग हो या फिर कोई पार्टी। हर बार वो भीड़ से हटके ही फैशन फॉलो करते दिखती हैं। अभी हाल ही जेनिलिया का इतना खूबसूरत लुक लंबे बॉल गाउन में नजर आया कि पति रितेश देशमुख भी नजरें नहीं हटा पाए।