फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: गणपति पूजा में अंबानी परिवार ने फिर दिखाया अपना शाही अंदाज, तस्वीरों पर डालें एक नजर

Sun, 08 Sep 2024 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीती शाम मुकेश अंबानी के घर यानी कि एंटीलिया में गणपति बप्पा की पूजा का आयोजन था। इस दौरान एक बार फिर से अंबानी परिवार की महिलाओं ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। 
विज्ञापन
1 of 6
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : instagram
Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर को पूरे देश में बप्पा के स्वागत की धूम दिखाई दे रही थी। कई बड़े सेलेब्स से लेकर आम जनता तक ने अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। इसी क्रम में देश के सबसे बड़ बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर में भी बीती शाम धूमधाम से बप्पा का आगमन हुआ। बप्पा के स्वागत में पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

अंबानी परिवार के घर में विराजे बप्पा के दर्शन को बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स वहां पहुंचे। इस दौरान हर किसी का अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा था। बप्पा के स्वागत में सेलेब्स के साथ-साथ एक बार फिर से अंबानी परिवार की महिलाओं ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया।

दरअसल, नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट जब मीडिया के सामने आईं, तो लोग उनका खूबसूरत अंदाज देखते रह गए। कुछ दिन पहले ही राधिका मर्चेंट की शादी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी के साथ हुई है। आइए आपको दोनों सास-बहुओं का खूबसूरत अंदाज दिखाते हैं। तस्वीरें देखकर लोग राधिका को नीता अंबानी की परछाई बता रहे हैँ। 
विज्ञापन

2 of 6
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : instagram
नीता अंबानी का लुक

सबसे पहले बात करें अगर नीता अंबानी के लुक की तो बप्पा के स्वागत में उन्होंने नीले रंग की हैवी साड़ी पहनी थी। इसके साथ गले और कानों में हैवी ज्वेलरी पहनते हुए उन्होंने अपने इस लुक को पूरा किया था। इसके साथ-साथ नीता अंबानी ने हाथों में काफी खूबसूरत से कड़े पहने थे। माथे पर लगी बिंदी की वजह से नीता अंबानी और खूबसूरत दिख रहीं थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : instagram
नई दुल्हन भी लगीं खूबसूरत

हाल ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की पत्नी बनीं राधिका मर्चेंट भी इस दौरान एकदम नई दुल्हन बनीं नजर आ रहीं थीं। राधिका ने बप्पा के स्वागत में खूबसूरत सी मल्टीकलर साड़ी पहनी थी।  मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने अंबानी परिवार की छोटी बहू बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। अपने इस लुक को उन्होंने हैवी ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ कंप्लीट किया था। लोग उनके इस लुक की तुलना नीता अंबानी से कर रहे हैं। 

4 of 6
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : instagram
अनंत का ब्रोच था खास

हमेशा की तरह पूजा में लाल कुर्ते के साथ ऑरेंज रंग की जैकेट पहनकर अनंत अंबानी भी काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके लुक के साथ उनका ब्रोच काफी प्यारा लग रहा था। डायमंड जड़ा ये ब्रोच गणपति के आकार का था। 
विज्ञापन

5 of 6
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स भी पहुंचे खूबसूरत अंदाज में

मुकेश अंबानी के घर बप्पा का स्वागत करने कई सेलेब्स भी पहुंचें। इस दौरान अनिल कपूर अपने पत्नी, बेटी सोनम कपूर और दामाद के साथ वहां पहुंचे। सोनम का लुक काफी प्यारा लग रहा था। अभिनेता जैकी श्रॉफ का परिवार भी एथनिक अवतार लिए बप्पा के दर्शन को पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम
सारा से लेकर करण जौहर तक का ऐसा था अंदाज

सारा अली खान बप्पा के स्वागत में खूबसूरत सा लहंगा पहनकर पहुंचीं। इसके अलावा उनके भाई इब्राहिम भी काफी हैंडसम दिख रहे थे। इसके अलावा करण जौहर भी कुर्ता-पायजामा पहनकर बप्पा के दर्शन को पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें